फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: गोपालगंज में महज एक घंटे की बारिश से कलेक्ट्रेट में आई बाढ़; कचहरी, न्यायालय और शिक्षा विभाग भी जलमग्न

Wed, 26 Jun 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:04 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज में महज एक घंटे की बारिश से कलेक्ट्रेट में आई बाढ़; कचहरी, न्यायालय और शिक्षा विभाग भी जलमग्न
Gopalganj: Collectorate flooded due to 1 hour of rain; Kachheri, Court and Education Department also submerged
 
विज्ञापन
Gopalganj: Collectorate flooded due to 1 hour of rain; Kachheri, Court and Education Department also submerged
एक घंटे की बारिश ने गोपालगंज नगर परिषद के दावों की खोली कलई - फोटो : अमर उजाला

गोपालगंज में बुधवार को सुबह झमाझम मूसलाधार बारिश हुई। इसे लेकर एक तरफ जहां किसान खुश हो गए तो दूसरी तरफ गर्मी से राहत भी जरूर मिली। लेकिन नगर परिषद की कार्यशैली पर इस एक घंटे की बारिश ने करारा तमाचा लगाया है। गोपालगंज नगर परिषद में जहां आम लोग तो जल जमाव से त्रस्त रहते ही हैं, पर अब खास लोगों के दरवाजे तक भी नगर परिषद की लापरवाही दस्तक दे गई है।

Gopalganj: Collectorate flooded due to 1 hour of rain; Kachheri, Court and Education Department also submerged
एक घंटे की बारिश ने गोपालगंज नगर परिषद के दावों की खोली कलई - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जिला पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में भी कुछ ही देर की बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई। पूरा परिसर बारिश के बाद कई घंटे तक जलमग्न दिखाई दिया। वहीं, कचहरी में भी यही स्थिति दिखाई दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय जहां ट्रेजरी और विद्यालय भी संचालित होता है और इसी परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय भी है। यह परिसर भी एक से डेढ़ फीट तक पानी में डूब गया, जिसको लेकर यहां आने जाने वालों को भारी परेशानी हुई।
 
Gopalganj: Collectorate flooded due to 1 hour of rain; Kachheri, Court and Education Department also submerged
एक घंटे की बारिश ने गोपालगंज नगर परिषद के दावों की खोली कलई - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा शहर में कई ऐसी गलियां और मोहल्ले हैं जहां जल जमाव से लोग त्रस्त हैं। प्रतिवर्ष नगर परिषद के दरवाजे पर जल जमाव से निजात पाने के लिए आम लोग माथा टेकते रहते हैं। लेकिन लोगों को जल जमाव से निजात नहीं मिलती है। बारिश के समय शहर के कई क्षेत्र जैसे जादोपुर चौक, सरेया वार्ड-1 की कई सड़कें, लखपतिया मोड़, शहर का बस स्टैंड, जंगलिया मोहल्ला और टेलीफोन एक्सचेंज के सामने वाली सड़क प्रतिवर्ष बारिश के समय लोगों का जीना दूभर कर देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gopalganj: Collectorate flooded due to 1 hour of rain; Kachheri, Court and Education Department also submerged
एक घंटे की बारिश ने गोपालगंज नगर परिषद के दावों की खोली कलई - फोटो : अमर उजाला

शहर में जल निकासी को लेकर कोई ठोस कदम नगर परिषद के द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। बारिश के पहले नालों की सफाई तो की गई। परंतु जल जमाव से निजात पाने को मास्टर प्लान बनाकर काम करने की आवश्यकता है। जिस पर अभी नगर परिषद की रणनीति स्पष्ट नहीं दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed