Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uproar over a land dispute; a mob of 250 people demolished a boundary wall

बिहार: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

Mon, 16 Nov 2026 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 03:50 PM IST
सार

सीवान के तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते के पुराने विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 200 से 250 लोगों की भीड़ ने विनय ठाकुर की जमीन की बाउंड्री तोड़ दी। तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
Bihar: Uproar over a land dispute; a mob of 250 people demolished a boundary wall
पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया। आरोप है कि करीब 200 से 250 लोगों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी बीच सोमवार को अचानक बड़ी संख्या में लोग विवादित स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने पहले रास्ते को लेकर सवाल-जवाब शुरू किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और लोगों ने एक पक्ष के विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विवादित जमीन पर इस तरह की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोग किसके बुलावे पर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री क्षतिग्रस्त करने में किन लोगों की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन कुमार, अंचलाधिकारी और महाराजगंज थाने की पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और दोनों पक्षों से जुड़े विवाद की जानकारी ली। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण गांव और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई, गिरफ्तारी के भी संकेत
मामले को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के भी संकेत दिए गए हैं। फिलहाल तक्कीपुर गांव में पुलिस प्रशासन की निगरानी बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बाउंड्री तोड़ने की घटना में किन लोगों की भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed