Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a young woman died by suicide getting run over by a train after during the Chhath festival bihar news

बिहार: छठ के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां ने लगाई डांट, नाराज 19 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

Mon, 16 Nov 2026 04:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में पारण का खाना नहीं बनाने पर मां की डांट से नाराज 19 वर्षीय गुड़िया कुमारी ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। घटना के बाद स्वजन ने शव जलाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
a young woman died by suicide getting run over by a train after during the Chhath festival bihar news
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के पिडरा गांव में छठ पर्व के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां की डांट से नाराज 19 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। घटना के बाद स्वजन ने शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि पिडरा गांव निवासी लालचंद साह की पत्नी ने छठ का व्रत रखा था। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी गुड़िया कुमारी ने पारण के लिए खाना नहीं बनाया था। इस बात पर उन्होंने बेटी को डांट दिया। इससे नाराज होकर गुड़िया घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन

वहां फुलवरिया से मीरगंज जाने वाली रेल लाइन पर पंचदेवरी-सोनपुर डीएमयू ट्रेन आ रही थी। गुड़िया ट्रेन के आगे पटरी पर लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि घरवालों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्वजन ने आनन-फानन में शव को खेत में रखे पुआल के ढेर पर रखकर जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा और थावे जीआरपी के जमादार हृदयानंद तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती के स्वजन घर में ताला लगाकर वहां से फरार हो गए।

इस दौरान फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामला उचकागांव थाना क्षेत्र का होने के कारण स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि 19 वर्षीय गुड़िया कुमारी तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके बड़े भाई रामबाबू साह और रामदास साह विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। बड़े भाई रामबाबू साह और दो अन्य बहनों की शादी पहले ही हो चुकी थी। गुड़िया की शादी भी मार्च-अप्रैल में सीवान जिले में तय थी।

गुड़िया के पिता लालचंद साह का करीब 20 दिन पहले ही हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। उनकी किडनी का डायलिसिस भी चल रहा है। बड़े भाई रामबाबू साह विदेश से पहले ही घर लौट आए थे। घटना के समय वह छोटे भाई दीपक कुमार के साथ गांव के छठ घाट पर जलेबी का स्टॉल लगाकर दुकान चला रहे थे। घटना के बाद स्वजन के घर छोड़कर चले जाने से वहां सन्नाटा पसरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed