फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: नालंदा में जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, हजार बीघा में फैला पानी; प्रशासन सतर्क

Wed, 28 Aug 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

Bihar Flood: नालंदा में जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, हजार बीघा में फैला पानी; प्रशासन सतर्क
Flood: Due to rising water level of Jiraiyan river in Nalanda, embankment broke, water spread over 1000 bighas
 
विज्ञापन
Flood: Due to rising water level of Jiraiyan river in Nalanda, embankment broke, water spread over 1000 bighas
तटबंध टूटने से एक हजार बीघा क्षेत्र में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला

नालंदा के अस्थावां और बिन्द प्रखंड से गुजरने वाली जिरायन नदी का जलस्तर 24 अगस्त को बढ़ गया था। उसके बाद अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के फतहा खंधा में तटबंध के कटाव होने की वजह से खेतों में पानी फैल गया था। इसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा तटबंध की  मरम्मत कराई गई थी। हालांकि इस बीच बुधवार की अहले सुबह फिर से जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा और उक्त स्थान पर फिर से कटाव शुरू हो गया, जिसके कारण फिर से अंदी गांव के खेतों में पानी फैल गया।

Flood: Due to rising water level of Jiraiyan river in Nalanda, embankment broke, water spread over 1000 bighas
तटबंध टूटने से एक हजार बीघा क्षेत्र में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला

अंदी गांव निवासी सह पैक्स अध्यक्ष कर्मवीर कुमार ने बताया कि तटबंध मरम्मत का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ था और अचानक फिर से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण करीब एक हजार बीघा में पानी का फैलाव हो गया, जिसके कारण फसलें पानी में डूब चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर में इसी तरह से वृद्धि होती रही तो गांव की गलियों तक भी नदी का पानी पहुंच सकता है। हालांकि जिला प्रशासन की टीम तटबंध के मरम्मत को लेकर सतर्क है। ग्रामीण भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
 
Flood: Due to rising water level of Jiraiyan river in Nalanda, embankment broke, water spread over 1000 bighas
तटबंध टूटने से एक हजार बीघा क्षेत्र में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अस्थावां प्रखंड के अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार चौपाल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अगर गांव में पानी प्रवेश करता है तो कम्युनिटी किचन समेत अन्य सुविधाएं तत्काल शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल जलस्तर घटते ही तटबंध मरम्मत का कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा। एक अन्य स्थान देशना में भी कटाव हुआ था। जहां पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। तटबंध के पास अधिकारी कैंप किए हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood: Due to rising water level of Jiraiyan river in Nalanda, embankment broke, water spread over 1000 bighas
तटबंध टूटने से एक हजार बीघा क्षेत्र में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे तक नदियों का जलस्तर

  1. पौरा हेड वर्क के पास सकरी नदी में खतरे का स्तर 81.70 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 81.06 मीटर चल रहा है।
  2. मलीसरह के पास पैमार नदी में खतरे का स्तर 68.96 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 65.40 मीटर है।
  3. साठोपुर पुल के पास पंचाने नदी में खतरे का स्तर 55.25 है, जबकि पानी का बहाव 54.60 मीटर है।
  4. बकरा चोरसुआ पुल के पास गोइठवा में खतरे का स्तर 55.47 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 52.77 मीटर चल रहा है।
  5. कुलती हेड वर्क के पास जिरायन नदी में खतरे का स्तर 60.5 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 62.42 मीटर है।
  6. सोयवा पुल के पास सोयवा नदी में खतरे का स्तर 56.84 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 54.14 मीटर है।
  7. बेलदरियापर के पास कुंभरी नदी में खतरे का स्तर 59.15 मीटर है, जबकि पानी का बहाव 57.47 मीटर बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed