फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood: बिहार शरीफ में बाढ़ से कई इलाके जलमग्न, दर्जन भर मोहल्लों में घुसा पानी; पंचाने नदी का बढ़ रहा जलस्तर

Sat, 24 Aug 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

Flood: बिहार शरीफ में आई बाढ़ से कई इलाके जलमग्न, दर्जन भर मोहल्लों में घुसा पानी, पंचाने नदी का बढ़ रहा जलस्तर
Bihar: Many areas in Bihar Sharif submerged due to floods, water entered a dozen localities; Panchane river
 

विज्ञापन
Bihar: Many areas in Bihar Sharif submerged due to floods, water entered a dozen localities; Panchane river
पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुए रिहायशी इलाके - फोटो : अमर उजाला

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड और नालंदा में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण कई मोहल्लों में पानी प्रवेश कर चुका है। तीन साल के बाद नदी में इतना पानी आया है कि नदी के आसपास मोहल्ले और खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के घर जाने के रास्ते में भी पंचाने नदी का पानी भरा हुआ है। किसान कॉलेज के पास भी मुख्य रास्ते पर पानी भर गया है। इसके साथ ही रहुई प्रखंड के निचले इलाके में भी पानी घुस गया है।


 

Bihar: Many areas in Bihar Sharif submerged due to floods, water entered a dozen localities; Panchane river
पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुए रिहायशी इलाके - फोटो : अमर उजाला

इन मोहल्लों में घुसा पानी
साठोपुर, आशानगर, हबीबपुरा, श्रृंगारहाट, जलालपुर, सलेमपुर, समलेमपुर रविदास टोला, बबुरबन्ना, सहोखर, खासगंज और रहुई प्रखंड के निचले इलाके में पानी प्रवेश कर चुका है।
 
कहां कितना है जलस्तर
पंचाने नदी के साठोपुर पुल पर 53.25 औसत है, जबकि रिकॉर्ड 55.05 मीटर यहां जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। गोइठवा नदी का जलस्तर औसतन 52.17 है, जबकि यह बढ़कर 53.22 हो गया है। जिरायन नदी का जलस्तर औसतन 57.92 है, जबकि यह बढ़कर 60.92 हो गया है। शोयबा नदी का जलस्तर औसतन 53.54 है, जबकि यह बढ़कर 54.59 हो गया है। यानी सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
 

Bihar: Many areas in Bihar Sharif submerged due to floods, water entered a dozen localities; Panchane river
पुल-पुलियों की साफ-सफाई की जा रही - फोटो : अमर उजाला

पंचाने नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुल के पास फंसी जलकुंभियों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से निकाला जा रहा है, ताकि पानी का बहाव न रुके। आम लोगों की सुरक्षा के लिए वेरीकेडिंग और सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। जिलाधिकारी द्वारा वैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जहां जलस्तर में वृद्धि के कारण लोगों को समस्याएं हो रही हैं। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सतर्क रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Many areas in Bihar Sharif submerged due to floods, water entered a dozen localities; Panchane river
बाढ़ के पानी में डूबीं फसलें - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब-जब नदी का जलस्तर बढ़ता है तो यह स्थिति उत्पन्न होती है। नदी का एंक्रोचमेंट कर लिया गया है। इसके कारण हल्का सा पानी आने से भी निचले इलाकों में पानी भर जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed