फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hajj Yatra 2024: हज यात्रियों ने गया एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान, 320 श्रद्धालु रवाना; अमन-चैन की मांगेंगे दुआ

Sun, 26 May 2024 12:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 12:53 PM IST
सार

Hajj Yatra 2024: हज यात्रियों ने गया एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान, 320 श्रद्धालु रवाना; अमन-चैन की मांगेंगे दुआ
Hajj Yatra 2024: Hajj pilgrims took first flight from Gaya airport, 320 devotees left; will pray for peace

विज्ञापन
Hajj Yatra 2024: Hajj pilgrims took first flight from Gaya airport, 320 devotees left; will pray for peace
'देश में शांति, अमन और चैन के लिए दुआ करेंगे' - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से रविवार को हज यात्रा 2024 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन दो अलग–अलग फ्लाइट से 320 हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। पहली फ्लाइट में 74 पुरुष, 85 महिला और दूसरे फ्लाइट में 92 पुरुष और 69 महिला सहित कुल 320 हज यात्रियों को मदीना भेजा गया है। हज यात्रा एक जून तक संचालित है, जिसमें गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गया जिले के करीब 1,083 आजमीने हज के लिए रवाना होंगे।

Hajj Yatra 2024: Hajj pilgrims took first flight from Gaya airport, 320 devotees left; will pray for peace
गया से हज यात्रा हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला

हज यात्रियों की सुविधा के लिए बना जर्मन हैंगर पंडाल
जिला प्रशासन ने हज यात्रियों की ठहरने की सुविधा के लिए हवाई अड्डे के बाहरी परिसर में वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण किया गया है। साथ ही महिलाओं तथा पुरुषों के लिए अलग–अलग नमाजगाह की भी व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
 
Hajj Yatra 2024: Hajj pilgrims took first flight from Gaya airport, 320 devotees left; will pray for peace
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हज यात्री - फोटो : अमर उजाला

‘अच्छी सरकार के लिए करेंगे दुआ’
हज के लिए रवाना हो रहे हज यात्री मो. खुर्शीद आलम ने कहा कि हिंदू–मुस्लिम में आपसी भाईचारा और एकता बनी रहे। इसके लिए यह दुआ मांगेंगे, क्योंकि चार जून को लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना है। यह दुआ करते हैं जो अच्छा काम करेगा, उसकी सरकार बने। देश में शांति, अमन और चैन के लिए दुआ करेंगे। ऐसी सरकार बने जो बिना किसी भेदभाव के सबके लिए विकास का काम करे। जो सभी धर्मों के लिए बेहतर हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hajj Yatra 2024: Hajj pilgrims took first flight from Gaya airport, 320 devotees left; will pray for peace
गया से हज यात्रा हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दरभंगा से आए हज यात्री ने बताया कि आपस में मोहब्बत और भाईचारा बना रहे, ऐसी सरकार चाहते हैं। ताकि देश को फायदा हो, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर काम करे। गया के चाकंद निवासी हज यात्री चांद आलम ने कहा कि महंगाई कम हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबके लिए काम करें, ऐसी सरकार चार जून को आए। इसके लिए हम दुआ करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed