फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मगध मेडिकल अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने नाराज हो OPD सेवा को किया बाधित, मरीज हुए परेशान

Mon, 27 May 2024 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 07:02 PM IST
सार

Bihar News: मगध मेडिकल अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने नाराज हो OPD सेवा को किया बाधित, मरीज हुए परेशान
Gaya News: Angry junior doctors disrupted OPD services at Magadh Medical Hospital, patients were troubled
 
विज्ञापन
Gaya News: Angry junior doctors disrupted OPD services at Magadh Medical Hospital, patients were troubled
ओपीडी बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मगध प्रमंडल के सबसे बड़े और इकलौते अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया। इस घटना से अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, अस्पताल अधीक्षक और कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर हॉस्टल में छह दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

Gaya News: Angry junior doctors disrupted OPD services at Magadh Medical Hospital, patients were troubled
ओपीडी बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

उग्र जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि पिछले छह दिनों से पीजी बॉयज हॉस्टल और न्यू बॉयज हॉस्टल-2 में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से यहां रह रहे करीब सौ की संख्या में जूनियर डॉक्टरों को पीने के पानी से लेकर शौच जाने तक की समस्या गंभीर बनी हुई है। लेकिन अस्पताल और कॉलेज प्रशासन चुप बैठे हैं।
 
Gaya News: Angry junior doctors disrupted OPD services at Magadh Medical Hospital, patients were troubled
ओपीडी बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन से जुड़े डॉ. सूरज प्रकाश ने बताया बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण सभी चिकित्सक परेशान हैं। मेस बंद हो गया है। इन दोनों हॉस्टल में रहने वाले सहकर्मी दूसरे हॉस्टल से अपना काम किसी तरह चला रहे हैं। एएनएमएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक से मिलकर जूनियर डॉक्टरों के एक शिष्टमंडल ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

वहीं, ओपीडी सेवा बाधित कर दिए जाने से कुछ देर के लिए मरीजों को परेशानी हुई। इस बाबत प्राचार्य ने इस समस्याओं से विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि न्यू बॉयज हॉस्टल-2 और पीजी बॉयज हॉस्टल में छः दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने से जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gaya News: Angry junior doctors disrupted OPD services at Magadh Medical Hospital, patients were troubled
ओपीडी बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सहायक विद्युत अभियंता को एक पत्र लिखकर बताया है कि कई बार कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा यहां की समस्याओं से अवगत कराया। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसकी वजह से आज जूनियर डॉक्टर ओपीडी सेवा को बाधित कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed