फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: लालू यादव का 78वां जन्मदिन, कई जिलों में केक काटकर, सद्भावना व सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाया गया

Wed, 11 Jun 2025 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद/खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद/खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

Lalu Yadav 78th Birthday: लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन जहानाबाद से खगड़िया तक केक काटकर, सद्भावना और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों में मिठाइयां बांटी गईं और शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav's 78th Birthday Celebrated by Cutting Cake, with Pledge of Goodwill and Social Justice
बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन जहानाबाद जिला मुख्यालय के निजामुद्दीनपुर स्थित मलीन टोला में उत्सव के रूप में मनाया गया। एक महादलित परिवार की वृद्धा ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुरुआत की। बच्चों ने हैप्पी बर्थडे लालू जी के नारे लगाते हुए उल्लास जताया।

Bihar News: Lalu Yadav's 78th Birthday Celebrated by Cutting Cake, with Pledge of Goodwill and Social Justice
बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव की दीर्घायु की कामना की। साथ ही यह संकल्प दोहराया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की मौजूदा सरकार जनता को निराश कर चुकी है और प्रदेश परिवर्तन के लिए तैयार है। केक कटने के बाद एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
 
Bihar News: Lalu Yadav's 78th Birthday Celebrated by Cutting Cake, with Pledge of Goodwill and Social Justice
बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

दलित बस्ती राबड़ी नगर में मनाया गया लालू का जन्मदिन
खगड़िया सदर प्रखंड की राबड़ी नगर (बछौता) दलित बस्ती में लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस्लामपुर (नालंदा) के राजद विधायक राकेश रोशन और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अगुवाई में दलित महिलाओं ने केक काटा। मनोहर कुमार यादव ने बस्ती के लोगों को दही-चूड़ा-चीनी का पारंपरिक भोज करवाया और बच्चों के बीच कॉपी-किताब तथा पेंसिल वितरित कीं। विधायक राकेश रोशन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय और बहुजन उत्थान के प्रतीक हैं, ठीक वैसे ही जैसे फलदार वृक्ष पर्यावरण के प्राण हैं। इसी प्रतीकात्मकता को साकार करते हुए कार्यक्रम में पांच आम के पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव के जन्मदिन पर तस्वीर पर माल्यार्पण, वायरल हुआ विधायक अवध बिहारी चौधरी का वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav's 78th Birthday Celebrated by Cutting Cake, with Pledge of Goodwill and Social Justice
बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

नेताओं ने लालू प्रसाद यादव को बताया सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत
समारोह में वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों को समाज की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने लालू प्रसाद को समानता और धर्मनिरपेक्षता की मशाल बताया। जबकि जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि जब भी संविधान, सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज की बात होगी, लालू यादव का नाम सम्मान से लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav's 78th Birthday Celebrated by Cutting Cake, with Pledge of Goodwill and Social Justice
बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण और संविधान बचाने का लिया गया संकल्प
खगड़िया के समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में वृक्षारोपण की मुहिम चलाने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि जैसे पेड़ पर्यावरण को जीवन देते हैं, वैसे ही लालू प्रसाद यादव वंचित समाज को अधिकारों का जीवन देते रहे हैं। नेताओं ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाना और सामाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाना दोनों ही आज के दौर की बड़ी ज़रूरतें हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा
 
उत्सव में जुटे सैकड़ों समर्थक
दोनों जिलों के कार्यक्रमों में युवराजद, शिक्षक प्रकोष्ठ, पंचायतीराज प्रकोष्ठ तथा स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र की दुआ की और आगामी चुनाव में राजद की जीत का विश्वास जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed