फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: भागलपुर में मतदाताओं और पुलिस के बीच झड़प, एक युवक का सिर फूटा; ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Fri, 26 Apr 2024 03:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 03:53 PM IST
सार

LS Polls: भागलपुर में मतदाताओं और पुलिस के बीच झड़प, एक युवक का सिर फूटा; ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
LS Polls: Clash between voters and police in Bhagalpur, youth suffered head injury; Villagers boycotted voting
 
विज्ञापन
LS Polls: Clash between voters and police in Bhagalpur, youth suffered head injury; Villagers boycotted voting
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

बिहार के सूबे में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच जिलों में मतदान जारी है। शुक्रवार को समयनुसार सुबह से ही लोग मतदान के लिए बूथ पर कतारबद्ध दिखे। हालांकि चिलचिलाती धूप के कारण मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी गई। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवायद की जा रही है, जबकि आमजनों के बीच कहीं न कहीं प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी है। इसकी जीती जागती तस्वीर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड से सामने आ रही है।

LS Polls: Clash between voters and police in Bhagalpur, youth suffered head injury; Villagers boycotted voting
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर के सुलतानगंज स्थित बूथ संख्या 192 पर मतदान के दौरान ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। वहीं, दूसरे गांव के छह लोग जब वोट डालकर निकले तो पास के ग्रामीणों ने उन वोटरों की पिटाई शुरू कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होती इसके पहले पुलिस ने सभी वोटरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई। इस तीखी नोकझोंक में एक यूवक का सिर फट गया।

LS Polls: Clash between voters and police in Bhagalpur, youth suffered head injury; Villagers boycotted voting
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, सूचना पाकर डीएसपी चंद्रभूषण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls: Clash between voters and police in Bhagalpur, youth suffered head injury; Villagers boycotted voting
ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला

लेकिन ग्रामीण अभी तक वोट डालने से इनकार कर रहे हैं। फिल्हाल सात वोट का ही मतदान हो पाया है। हालांकि पूरे इलाके में पुलिस बल द्वारा गशती तेज कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed