फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024: बिहार में मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, देखते रह गए लोग; दूल्हा भी आया साथ

Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: बांका में दूल्हे की सहमति पर मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, देखें तस्वीरें
Lok Sabha 2024: bride reached Banka to vote directly from pavilion with consent of groom, see photos
 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: bride reached Banka to vote directly from pavilion with consent of groom, see photos
शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

बिहार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बांका निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। इसी सिलसिले में बेलहर विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 163, बूथ संख्या 303 आदर्श मध्य विद्यालय चांदन में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं। जो इस क्षेत्र की मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं।

Lok Sabha 2024: bride reached Banka to vote directly from pavilion with consent of groom, see photos
शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित मिस्त्री टोला में गुरुवार की रात सुनील शर्मा की बेटी निशा कुमारी की शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंच गई। उसने ससुराल जाने के पहले मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में निशा कुमारी ने मताधिकार का प्रयोग काफी उत्साह से किया। वहीं, नई नवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले लोगों से मतदान करने की अपील भी की। उसने कहा कि मतदान करना सबसे जरूरी है, क्योंकि एक वोट से देश की तस्वीर बदल सकती है।

Lok Sabha 2024: bride reached Banka to vote directly from pavilion with consent of groom, see photos
शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि चांदन मिस्त्री टोला में गुरुवार की रात निशा कुमारी की बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार को दुल्हन बनी। इसके बाद निशा मंडप से सीधे बूथ संख्या 303 में पहुंची और उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहूति दी। मतदान केंद्र पर युगल जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वहीं, दूल्हे विकाश कुमार ने बताया कि घर से विदाई के बाद निशा ने मतदान करने की इच्छा जताई। वह मेरी संगिनी है, अभी-अभी मंडप पर बैठकर हम दोनों ने हर दुख-सुख में एक-दूसरे भागीदार बनने की कस्में खाई हैं। उसकी इच्छा देश के प्रति है और हम पूरी न करें, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। इसलिए मैंने तुरंत सहमति दे दी। अब मतदान हो गया है। अब हम दोनों अपने घर के लिए निकल रहे हैं, क्योंकि मुझे भी वहां मतदान करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed