फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: रैगिंग विवाद में छात्रों के दो गुट भिड़े, पुलिस-प्रशासन पर भी किया हमला; लाठीचार्ज में कई लोग घायल

Tue, 26 Nov 2024 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Nov 2024 05:07 PM IST
सार

Bhagalpur News: सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे मारपीट की और प्राचार्य की गाड़ी के शीशे पुलिस ने ही तोड़े। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्रों ने गाड़ी पर हमला किया और वाहन क्षतिग्रस्त किया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Two groups of students clashed in ragging dispute, attacked police-administration, lathicharge
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार देर रात हुई इस घटना में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव के बाद कॉलेज परिसर रणक्षेत्र बन गया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में 12 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


 

Bhagalpur News: Two groups of students clashed in ragging dispute, attacked police-administration, lathicharge
घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला

रैगिंग से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने आरोप लगाया कि सीनियर्स ने उनके साथ रैगिंग की। इस मुद्दे पर छात्रों के दो गुटों में बहस बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। विवाद शांत करने के लिए कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित छात्रों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए।


 
पुलिस पर हमला और लाठीचार्ज
स्थिति बेकाबू होते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले छात्रों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। लाठीचार्ज में घायल छात्र सौरभ कुमार और अन्य को मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर उन्हें पीटा, जिससे कई छात्रों के लैपटॉप और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
 

Bhagalpur News: Two groups of students clashed in ragging dispute, attacked police-administration, lathicharge
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

फैकल्टी पर भी आरोप
घटना के बाद सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे मारपीट की और प्राचार्य की गाड़ी के शीशे पुलिस ने ही तोड़े। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्रों ने गाड़ी पर हमला किया और वाहन क्षतिग्रस्त किया। वहीं, घटना की सूचना पर सिटी एसपी डॉ. के. रामदास, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। सिटी एसपी ने बताया कि घायल छात्रों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagalpur News: Two groups of students clashed in ragging dispute, attacked police-administration, lathicharge
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

महौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
कॉलेज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। छात्र इस घटना से डरे और सहमे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है, जबकि पुलिस का कहना है कि स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज अनिवार्य था।
 
नुकसान और जांच जारी
झड़प में कई छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्रों और फैकल्टी के आरोपों से विवाद और गहरा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed