{"_id":"62834eea0dfd1b2dae0d46ed","slug":"araria-dm-inayat-khan-performed-jalabhishek-on-shivling-in-sundari-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: डीएम इनायत खान ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया, देशभर में जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: डीएम इनायत खान ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया, देशभर में जमकर हो रही तारीफ
देश में जहां मंदिर और मस्जिद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं बिहार के अररिया से आई एक तस्वीर सुर्खियों में है। दरअसल, अररिया की डीएम इनायत खान ने देशभर के लोगों के लिए सौहार्द की मिसाल पेश की हैं जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इनायत खान की तस्वीर को लगातार शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनायत खान की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं।
2 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान
- फोटो : Social media
जिले में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कुर्साकांटा के सुंदरनाथधाम का दौरा किया और यहां पूजा-अर्चना कीं। इतना ही नहीं उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया।
3 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान
- फोटो : Social media
पूजा और जलाभिषेक के दौरान उन्होंने मंदिर के महंत से मंदिर के अंदर व आसपास विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निदान एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान
- फोटो : Social media
बता दें कि इनायत खान की बिहार में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग शेखपुरा में हुई थी। पीएम मोदी ने भी इनायत खान के कामों की तारीफ की थी। शेखपुरा को भारत सरकार की ओर से 113 प्रेरणादायक जिलों में चुना गया था। इनमें 5वें स्थान पर शेखपुरा था।
विज्ञापन
5 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान
- फोटो : Social media
डीएम इनायत खान ने सिकटी प्रखंड अन्तर्गत कौआकोह पंचायत के पड़रिया स्थित बकरा नदी का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाढ़ के कारण होने वाले कटाव, पुल निर्माण के बारे में जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।