फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटना में ग्रेजुएट चायवाली की धूम: नौकरी नहीं मिली तो लगाया टी स्टॉल, अब चाय पीने के लिए लगी है लंबी कतार

Sun, 24 Apr 2022 03:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Apr 2022 03:03 PM IST
सार

प्रियंका गुप्ता नाम की ये लड़की बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है। लेकिन ग्रेजुएशन के बाद उसे नौकरी नहीं मिली जिसके कारण उसने पटना विमेंस कॉलेज के सामने टी स्टॉल लगा दिया है और इस स्टॉल का नाम उसने ग्रेजुएट चाय वाली रख दिया है।

विज्ञापन
Bihar The Craze Of Graduate Chaiwali Priyanka Gupta, Tea stall Patna womens college
ग्रेजुएट चाय वाली - फोटो : Amar ujala

इन दिनों पटना में एक ग्रेजुएट लड़की की चर्चा खूब हो रही है। आप सोच रहे होंगे देश में तो कई ग्रेजुएट लड़कियां हैं लेकिन इस लड़की की चर्चा क्यों? तो आइए बताते हैं ये लड़की आखिर मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियों में क्यों है? दरअसल, प्रियंका गुप्ता नाम की ये लड़की बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है, इसके बाद नौकरी की तलाश में कई शहरों में घुमी लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उसने जिस काम को अपना प्रोफेशन चुना है उसने उसे सुर्खियों में ला खड़ा किया है। प्रियंका ने दोस्तों की मदद से पटना के वीमेंस कॉलेज के पास टी स्टॉल लगाकर छात्रों और आम लोगों को चाय पिला रही हैं।    

Bihar The Craze Of Graduate Chaiwali Priyanka Gupta, Tea stall Patna womens college
ग्रेजुएट चाय वाली - फोटो : Social media

प्रियंका की चाय की महक पटना की गलियों में घुल रही है। पटना के सबसे वीआइपी इलाके स्थित बेली रोड पर पटना वीमेंस कालेज के ठीक सामने प्रियंका ‘ग्रेजुएट चाय वाली’ सोशल मीडिया पर बहुत कम समय में छा गई हैं। 

प्रियंका ने चाय स्टॉल पर बेहद ठेठ अंदाज में पंचलाइन लिखी है, 'पीना ही पड़ेगा' और 'सोच मत...चालू कर दे बस'।

Bihar The Craze Of Graduate Chaiwali Priyanka Gupta, Tea stall Patna womens college
ग्रेजुएट चाय वाली - फोटो : Social media

केवल 10 दिनों में ही उनकी दुकान की बिक्री में तेजी आ गई है। छात्र, बूढ़े से लेकर महिलाएं भी चाय की चुस्की लेती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar The Craze Of Graduate Chaiwali Priyanka Gupta, Tea stall Patna womens college
ग्रेजुएट चाय वाली - फोटो : Social media

प्रियंका अब अपनी दुकान को नई जगह पर विस्तार देने की योजना बनाने में भी जुट गई हैं। वह रोजाना नई स्ट्रैटजी बना रही हैं।

विज्ञापन
Bihar The Craze Of Graduate Chaiwali Priyanka Gupta, Tea stall Patna womens college
ग्रेजुएट चाय वाली - फोटो : Social media

प्रियंका के लिए यह काम आसान नहीं था। टी स्टॉल लगाने से पहले प्रियंका ग्रेजुएशन कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रियंका ने प्राइवेट जॉब की तलाश में शहर-शहर घूमी दुर्भाग्य से वहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed