फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI Fines Meerut Bhuni Toll Plaza Operator Rs 20 Lakh After Assault on Soldier Latest News in Hindi

NHAI: सेना के जवान से दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई, NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया ₹20 लाख का जुर्माना

Mon, 18 Aug 2025 09:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 09:50 PM IST
सार

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने एक सैनिक के साथ मारपीट की, जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने टोल ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
NHAI Fines Meerut Bhuni Toll Plaza Operator Rs 20 Lakh After Assault on Soldier Latest News in Hindi
भूनी टोल प्लाजा पर धरना समाप्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने एक सैनिक के साथ मारपीट की, जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने टोल ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की है। घटना 17 अगस्त 2025 को मेरठ–करनाल सेक्शन (NH-709A) पर हुई, जब छुट्टी पूरी करने के बाद गोटका गांव निवासी सैनिक कपिल ड्यूटी पर लौट रहे थे। मामूली कहासुनी के बाद टोल स्टाफ और सैनिक के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती
विज्ञापन

NHAI Fines Meerut Bhuni Toll Plaza Operator Rs 20 Lakh After Assault on Soldier Latest News in Hindi
जमीन पर बैठाकर अफसरों से बात करते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
NHAI की सख्त कार्रवाई
एनएचएआई ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए टोल ऑपरेटर धर्म सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एनएचएआई ने टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने और भविष्य में किसी भी टोल निविदा में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%

NHAI Fines Meerut Bhuni Toll Plaza Operator Rs 20 Lakh After Assault on Soldier Latest News in Hindi
सेना का जवान कपिल और उसका भाई शिवम। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
स्थानीय पुलिस ने भी मामले पर तेजी दिखाई और टोल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें - Toyota Camry Sprint Edition: टोयोटा कैमरी स्प्रिंट एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता
एनएचएआई ने एक बयान जारी कर कहा कि वह इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है। और यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें - NHAI: 'अगर ट्रैफिक जाम 12 घंटे तक रहे तो टोल क्यों दें?' सुप्रीम कोर्ट ने NH 544 पर पलियेक्कारा टोल वसूली को लेकर NHAI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा 

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed