फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero Glamour X: लॉन्च हो गई क्रूज कंट्रोल वाली देश की सबसे किफायती बाइक 'ग्लैमर एक्स', जानें क्या हैं फीचर्स

Wed, 20 Aug 2025 12:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 12:14 PM IST
सार

Hero Glamour X Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई Hero Glamour X पेश की है। यह 125cc सेगमेंट की सबसे फीचर-पैक्ड बाइक है। यह देश की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बन गई है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है।

विज्ञापन
hero glamour x cheapest bike with cruise control price features specifications details
Hero Glamour X - फोटो : Hero MotoCorp
भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने बाजार में नई हीरो ग्लैमर एक्स (Hero Glamour X) बाइक लॉन्च कर दी है। इसे Glamour Xtec रेंज के टॉप वेरिएंट के तौर पर उतारा गया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क में पेश किया है।
hero glamour x cheapest bike with cruise control price features specifications details
मौजूदा Glamour से है अलग - फोटो : Hero MotoCorp
मौजूदा Glamour से है अलग
नई Glamour X देखने में मौजूदा Glamour सीरीज जैसी लगती है, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़े टैंक एक्सटेंशन और नए बॉडी कट्स-क्रिज दिए गए हैं जो बाइक को ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा हेडलाइट के उपर ऊंचा वाइजर दिया गया है। बाइक में H-शेप्ड LED हेडलैंप और टेललैंप भी इसे काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं।
hero glamour x cheapest bike with cruise control price features specifications details
क्रूज कंट्रोल के साथ सबसे सस्ती बाइक - फोटो : Hero MotoCorp
क्रूज कंट्रोल के साथ सबसे सस्ती बाइक
Hero Glamour X का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्रूज कंट्रोल फीचर है, जो टॉप-स्पेक डिस्क वेरिएंट में मिलता है। यह क्रूज कंट्रोल वाली भारत की सबसे सस्ती बाइक बन गई है जिसमें ढेर सारे हाई-एंड फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hero glamour x cheapest bike with cruise control price features specifications details
फीचर्स में नहीं है कोई मुकाबला - फोटो : Hero MotoCorp
फीचर्स में नहीं है कोई मुकाबला
इसके अलावा इसमें नया LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, Turn-by-Turn नेविगेशन, Distance-to-Empty, गियर पोजीशन इंडिकेटर और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन
hero glamour x cheapest bike with cruise control price features specifications details
सेफ्टी फीचर्स भी हैं शानदार - फोटो : Hero MotoCorp
सेफ्टी फीचर्स भी हैं शानदार
सुरक्षा के लिहाज से इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर इंडिकेटर फ्लैश करता है। वहीं, टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट और अंडर-सीट स्टोरेज बॉक्स जैसे उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed