फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Highways: नितिन गडकरी ने कहा- नेशनल हाईवे निर्माण की रफ्तार घटी, अब सिर्फ 29 किमी प्रति दिन

Wed, 23 Jul 2025 10:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 10:22 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) के निर्माण की रफ्तार कम होकर 29 किलोमीटर प्रतिदिन पर आ गई है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari National Highways construction pace slows to 29 km per day in FY25
National Highway - फोटो : PTI
केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) के निर्माण की रफ्तार कम होकर 29 किलोमीटर प्रतिदिन पर आ गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि 2023-24 में यह रफ्तार 34 किमी प्रतिदिन थी, जबकि अब घटकर 29 किमी हो गई है। गौर करने वाली बात ये है कि अब तक की सबसे तेज रफ्तार वित्त वर्ष 2020-21 में दर्ज की गई थी, जब यह औसतन 37 किमी प्रतिदिन तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने बताया- जनवरी से जून 2025 के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में करीब 27,000 लोगों की मौत
Union Minister Nitin Gadkari National Highways construction pace slows to 29 km per day in FY25
National Highway - फोटो : X/@nitin_gadkari
वर्षवार हाईवे निर्माण की जानकारी
सरकार ने बताया कि 2024-25 में कुल 10,660 किमी, 2023-24 में 12,349 किमी, और 2022-23 में 10,331 किमी लंबाई के नेशनल हाईवे बनाए गए हैं।

इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की है, जो नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे दोनों के निर्माण और देखरेख के लिए जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें - Bombay HC: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्रदर्शन के दौरान ऑटो यूनियनों को उबर की सेवा में रुकावट डालने से रोका जाए
Union Minister Nitin Gadkari National Highways construction pace slows to 29 km per day in FY25
Kargil-Zanskar Intermediate Lane on National Highway 301 in Ladakh - फोटो : X/@Nitin_Gadkari
गति शक्ति योजना के तहत हो रहा निर्माण
गडकरी ने बताया कि सभी राजमार्ग परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के सिद्धांतों के तहत बनाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत ऐक्सेस-कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक भारतमाला परियोजना के तहत 26,425 किमी के प्रोजेक्ट दिए जा चुके हैं। जिनमें से 20,770 किमी का निर्माण पूरा हो चुका है, और केवल 2024-25 में 2,967 किमी का निर्माण हुआ है।

यह भी पढ़ें - Drunk Driving: इस भारतीय शहर में 2025 में अब तक नशे में गाड़ी चलाने के लिए हर दिन 81 से ज्यादा चालान काटे
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari National Highways construction pace slows to 29 km per day in FY25
National Highway - फोटो : X@nitin_gadkari
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मिल रही प्राथमिकता
मंत्री ने आगे बताया कि सरकार अब ग्रीनफील्ड ऐक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे और हाई स्पीड कॉरिडोर पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि देश की लॉजिस्टिक्स क्षमता बेहतर की जा सके।

इस दिशा में अब तक
  • करीब 7,500 किमी के 26 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर दिए जा चुके हैं,
  • अतिरिक्त 600 किमी को मंज़ूरी मिल चुकी है,
  • इनमें से 4,800 किमी का निर्माण पूरा हो चुका है,
  • और 2,636 किमी पहले से चालू हो चुके हैं।

बाकी हिस्सों को अगले दो साल में चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari National Highways construction pace slows to 29 km per day in FY25
National Highway - फोटो : X@nitin_gadkari
गति शक्ति पोर्टल से मिलेगी बेहतर प्लानिंग
गडकरी ने यह भी कहा कि पीएम गतिशक्ति एनएमपी पोर्टल पर देश के आर्थिक जोन और उनसे जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को दिखाया गया है। इसका मकसद है सभी मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को एक साथ जोड़ना ताकि सामान, सेवाएं और लोग अविरल रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा सकें।

यह पोर्टल उन गैप्स की पहचान में भी मदद करता है जो अब तक कनेक्टिविटी में बाधा बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Renault Triber Facelift: 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed