फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Scooter: बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए खरीदना है ई-स्कूटर? ये हैं 4 तगड़े ऑप्शन, कीमत 60,000 से भी कम!

Wed, 23 Jul 2025 07:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

कॉलेज आने-जाने के लिए बच्चे को कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर दें? यह सोचकर अगर परेशान हो रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको चार परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Best electric scooters for college girls students in india ola s1x tvs iqube vida vx2
इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का एडमिशन कॉलेज में करवाने वाले हैं, लेकिन आने-जाने की समस्या से परेशान हैं? तो हम आपकी परेशानी दूर करने वाले हैं। यहां हम कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ सुरक्षित और स्टाइलिश भी हैं। आप अपने बच्चों को कॉलेज आने-जाने के लिए ये स्कूटर दे सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां बताए जा रहे सभी स्कूटरों को चलाने के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। तो जानिए कौन से हैं मार्केट में ट्रेंडिंग और भरोसेमंद ई-स्कूटर।
Best electric scooters for college girls students in india ola s1x tvs iqube vida vx2
Ola S1X Gen3 - फोटो : Ola Electric
1. Ola S1X
ओला S1X तीन बैटरी वेरिएंट्स- 2kWh, 3kWh और 4kWh में उपलब्ध है। 4kWh वेरिएंट 123 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 242 किमी तक की IDC रेंज देता है। इसमें पावरफुल 7kW मोटर और मॉडर्न डिजाइन है, जो इसे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं।
Best electric scooters for college girls students in india ola s1x tvs iqube vida vx2
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor
2. TVS iQube
TVS iQube (2.2 kWh) एक स्टाइलिश और स्मार्ट विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किमी/घंटा और रेंज 212 किमी तक है। खास बात यह है कि यह सिर्फ 2 घंटे 45 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाता है। आप इसे तीन रंगों- पर्ल व्हाइट, वॉलनट ब्राउन और टाइटेनियम ग्रे में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best electric scooters for college girls students in india ola s1x tvs iqube vida vx2
Ather Rizta Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
3. Ather Rizta
एथर रिज्टा शानदार डिजाइन के साथ दो बैटरी विकल्पों (2.9 kWh और 3.7 kWh) में आता है। छोटी बैटरी 123 किमी और बड़ी बैटरी 159 किमी की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और चार्जिंग टाइम क्रमशः 5 घंटे 45 मिनट और 4 घंटे 30 मिनट है।
 
विज्ञापन
Best electric scooters for college girls students in india ola s1x tvs iqube vida vx2
Vida VX2 Electric Scooter - फोटो : Vida
4. Hero Vida VX2
हीरो विडा VX2 इस लिस्ट में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे आप बिना बैटरी के खरीद सकते हैं। इससे आपको स्कूटर कम कीमत में मिलेगा, लेकिन आपको इसे चलाने के लिए बैटरी किराए पर लेनी होगी। Vida VX2 दो वेरिएंट्स में आता है - VX2 Go और VX2 Plus। VX2 Go वेरिएंट में 92 किलोमीटर तक की रेंज और 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। दूसरी ओर, VX2 Plus वेरिएंट में 142 किलोमीटर तक की रेंज और 80 Kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed