फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trump Tariffs: जगुआर लैंड रोवर ब्रिटेन में 500 प्रबंधन नौकरियों में कटौती करेगी, ट्रंप टैरिफ का असर

Fri, 18 Jul 2025 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) पर अमेरिका के ट्रंप टैरिफ का सीधा असर पड़ा है। इस वजह से कंपनी को ब्रिटेन में अपने 500 मैनेजमेंट स्तर के कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लेना पड़ा है।

विज्ञापन
Trump Tariffs News Tata Motors’ Jaguar Land Rover to Cut 500 Management Jobs in UK
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) पर अमेरिका के ट्रंप टैरिफ का सीधा असर पड़ा है। इस वजह से कंपनी को ब्रिटेन में अपने 500 मैनेजमेंट स्तर के कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लेना पड़ा है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में उसकी बिक्री में 15.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसकी वजह अमेरिका को निर्यात अस्थायी तौर पर रोकना और पुराने जगुआर मॉडल्स का उत्पादन बंद करना बताया गया है। जेएलआर ने इसे "सामान्य कारोबारी प्रक्रिया" बताया है।


यह भी पढ़ें - Rare Earths: ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती चिंता, मैगनेट की कमी दूर करने के लिए पीएमओ कराएगा अहम बैठक
Trump Tariffs News Tata Motors’ Jaguar Land Rover to Cut 500 Management Jobs in UK
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
कैसे बना ट्रंप टैरिफ सिरदर्द
जेएलआर के लिए वक्त एक जैसा नहीं रहा। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की थी, लेकिन अमेरिकी ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दीं। जेएलआर ने आधिकारिक बयान में कहा है कि उसके कुल कर्मचारियों का 1.5 प्रतिशत हिस्सा 'स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पैकेज' के तहत कंपनी से अलग होगा। जिससे करीब 500 लोगों की नौकरी जाएगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि कौन-कौन से विभाग इससे प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें - Ethanol Blending: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब 27 प्रतिशत करने की तैयारी, नाम होगा E27
Trump Tariffs News Tata Motors’ Jaguar Land Rover to Cut 500 Management Jobs in UK
Land Rover Defender 130 - फोटो : Land Rover
अमेरिका ने लगाए थे भारी इंपोर्ट ड्यूटी
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सीधे आयात होने वाले वाहनों पर 25 प्रतिशत का कस्टम ड्यूटी लगाने का एलान किया था। जेएलआर ने अंदाजा लगा लिया था कि इतनी भारी ड्यूटी का नुकसान झेलना मुश्किल होगा। इसलिए कंपनी ने अमेरिका को वाहनों का एक्सपोर्ट अस्थायी रूप से रोक दिया था। हालांकि, हाल ही में अमेरिकी सरकार ने यूके से आयात होने वाले वाहनों पर 100,000 यूनिट तक के लिए ड्यूटी घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है, क्योंकि सारे रेंज रोवर मॉडल ब्रिटेन में ही बनते हैं।

यह भी पढ़ें - Robotaxi: रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट में उबर की फिर से दिलचस्पी, ल्यूसिड में करीब 25 अरब रुपये का करेगा निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Trump Tariffs News Tata Motors’ Jaguar Land Rover to Cut 500 Management Jobs in UK
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
Defender मॉडल बना चुनौती
लेकिन बुरी खबर यह है कि जेएलआर का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल Defender (डिफेंडर) स्लोवाकिया में बनता है। और वहां से अमेरिका भेजने पर अब भी 25 प्रतिशत टैरिफ लागू है। इसके अलावा, जेएलआर ने यह भी फैसला लिया है कि 2026 तक बाजार में कोई भी नया जगुआर मॉडल नहीं आएगा। क्योंकि कंपनी अब पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस कर रही है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें इसका क्या होगा असर
विज्ञापन
Trump Tariffs News Tata Motors’ Jaguar Land Rover to Cut 500 Management Jobs in UK
Range Rover Velar Autobiography - फोटो : JLR
भारत में Range Rover का नया मॉडल लॉन्च
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली रेंज रोवर ने भारत में हाल ही में अपनी टॉप-ऑफ-द-लाइन एसयूवी Velar Autobiography (वेलार ऑटोबायोग्राफी) लॉन्च की है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 90 लाख रुपये रखी गई है। पेट्रोल वेरिएंट 247 bhp पावर और 365 Nm टॉर्क देता है, जबकि डीजल माइल्ड हाइब्रिड वर्जन 201 bhp पावर और 430 Nm टॉर्क के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - AI: एनएचएआई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से बचाए ₹25,680 करोड़ और निपटाए 155 पुराने विवाद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed