{"_id":"687a391611c20c665206897a","slug":"government-may-raise-ethanol-blending-in-petrol-to-27-per-cent-know-details-2025-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ethanol Blending: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब 27 प्रतिशत करने की तैयारी, नाम होगा E27","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ethanol Blending: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब 27 प्रतिशत करने की तैयारी, नाम होगा E27
Fri, 18 Jul 2025 05:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:40 PM IST
सार
भारत सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हाल ही में हासिल कर लिया है। अब सरकार इस मिश्रण को और बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की तैयारी में है। नए मिश्रित ईंधन को E27 कहा जाएगा।
विज्ञापन
Ethanol Blending
- फोटो : Adobe Stock

इंजन में बदलाव के लिए हो रहा शोध
वहीं, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश की प्रमुख वाहन परीक्षण और सर्टिफिकेशन एजेंसी ARAI को कहा है कि वे पेट्रोल में 27 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के इस्तेमाल के लिए इंजनों में जरूरी बदलाव और तकनीकी रिसर्च करें।
देश की ऊर्जा नीति के लिए अहम कदम
यह पूरा मामला इसलिए भी खास है क्योंकि सरकार के सचिवों का एक सशक्त समूह जल्द ही पेट्रोल में इथेनॉल की हिस्सेदारी बढ़ाने की रूपरेखा पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इस योजना के पीछे मकसद भारत की तेल आयात पर निर्भरता घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें इसका क्या होगा असर

- फोटो : AI
डीजल में भी मिश्रण की तैयारी
उपभोक्ता मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीआईएस जल्द ही डीजल में 10 प्रतिशत आइसोब्यूटानॉल (IBA) मिश्रण वाले ईंधन के लिए भी मानक तय करेगा। अधिकारी ने कहा, "सरकार का ध्यान वैकल्पिक ईंधन पर है। E27 और डीजल में IBA मिश्रण दोनों के मानकों को अंतिम रूप से तय करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी, लेकिन यह हमारे प्राथमिकता सूची में है।"
यह भी पढ़ें - AI: एनएचएआई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से बचाए ₹25,680 करोड़ और निपटाए 155 पुराने विवाद

- फोटो : Freepik
डीजल इंजनों के लिए भी संभावनाएं
अधिकारियों के अनुसार, डीजल में 10 प्रतिशत IBA मिलावट एक संभावित बायोफ्यूल विकल्प हो सकता है। जिसका इस्तेमाल डीजल इंजनों में किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए इंजनों में कुछ तकनीकी बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। जो इंजन के प्रकार और उसकी कार्यशैली पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें - Kawasaki Recall: कावासाकी निंजा ZX-6R को वैश्विक स्तर पर वापस मंगाया गया, जानें आई क्या समस्या

E100 वाहनों के लिए नियम जारी
इसके साथ ही, सड़क परिवहन मंत्रालय ने 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) से चलने वाले वाहनों के निर्माण और उनके पंजीकरण को अनुमति देने के लिए ड्राफ्ट नियम भी जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने इन नियमों पर सभी हितधारकों से सुझाव और राय मांगी है।
यह भी पढ़ें - Range Rover Velar Autobiography: नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफ लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू की नई लग्जरी एंट्री-लेवल सेडान भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स