फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robotaxi: रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट में उबर की फिर से दिलचस्पी, ल्यूसिड में करीब 25 अरब रुपये का करेगा निवेश

Fri, 18 Jul 2025 04:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber (उबर) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Lucid Motors (ल्यूसिड मोटर्स) में 300 मिलियन डॉलर निवेश करने का एलान किया है। यह निवेश उनके रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट को लेकर हुआ है।

विज्ञापन
Lucid Motors, Uber and Nuro Partner on Next-Generation Autonomous Robotaxi Program Know Details
Nuro-Lucid-Uber Robotaxi - फोटो : Lucid Motors
कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber (उबर) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Lucid Motors (ल्यूसिड मोटर्स) में 300 मिलियन डॉलर (करीब 25 अरब रुपये) निवेश करने का एलान किया है। यह निवेश उनके रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट को लेकर हुआ है, जिसकी शुरुआत 2026 से अमेरिका के एक बड़े शहर से होने की योजना है। इस डील के तहत अगले छह वर्षों में Uber, Lucid से 20,000 से ज्यादा Gravity SUV (ग्रेविटी एसयूवी) खरीदेगा। इन गाड़ियों में Nuro (न्यूरो) नाम की कंपनी का ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी सिस्टम लगा होगा।


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें इसका क्या होगा असर
Lucid Motors, Uber and Nuro Partner on Next-Generation Autonomous Robotaxi Program Know Details
Nuro-Lucid-Uber Robotaxi - फोटो : Lucid Motors
सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी के बाजार में फिर से सक्रिय हुआ Uber
Uber, Lucid और Nuro की इस जॉइंट डील का मकसद सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी सर्विस को दोबारा रफ्तार देना है। गौरतलब है कि पहली बार ऑटोनॉमस गाड़ियों में निवेश के बाद बहुत ज्यादा गाड़ियां बाजार में नहीं आ पाई थीं। जिससे यह सेक्टर कुछ समय के लिए ठंडा पड़ गया था। लेकिन अब टेस्ला, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट की Waymo (वेमो) और उबर जैसे बड़े नाम फिर से इसमें सक्रिय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - AI: एनएचएआई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से बचाए ₹25,680 करोड़ और निपटाए 155 पुराने विवाद

Uber ने Lucid और Nuro दोनों में लगाया पैसा
इस करार के तहत उबर ने ल्यूसिड और न्यूरो दोनों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया है। इसमें से 300 मिलियन डॉलर सिर्फ ल्यूसिड में लगाए गए हैं, जिसकी पुष्टि कंपनी ने अमेरिका की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में फाइलिंग कर दी है। इस खबर के बाद ल्यूसिड के शेयरों में 26 प्रतिशत की उछाल आई। हालांकि इस साल अब तक इसके शेयर करीब 24 प्रतिशत गिरे हैं।

यह भी पढ़ें - Kawasaki Recall: कावासाकी निंजा ZX-6R को वैश्विक स्तर पर वापस मंगाया गया, जानें आई क्या समस्या
Lucid Motors, Uber and Nuro Partner on Next-Generation Autonomous Robotaxi Program Know Details
Lucid Motors - फोटो : Lucid Motors
उबर का रोबोटैक्सी से पुराना रिश्ता
उबर पहले भी रोबोटैक्सी के क्षेत्र में काम कर चुका है, लेकिन 2020 में इस कारोबार से बाहर निकल आया था। अब कंपनी फिर से टेक्नोलॉजी पार्टनर्स जैसे वेमो और Aurora (ओउरोरा) के साथ जुड़कर इस सेक्टर में वापसी कर रही है। अप्रैल में उबर ने Volkswagen (फॉक्सवैगन) के साथ भी एक डील की थी। जिसमें वे अपनी ID.Buzz वैन लॉस एंजेलिस में कमर्शियल सर्विस के लिए देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें - Range Rover Velar Autobiography: नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफ लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी का बाजार उतना आसान नहीं
सेल्फ-ड्राइविंग कार टेक्नोलॉजी को व्यावसायिक रूप देना अब भी आसान नहीं है। इसकी वजह हाई कॉस्ट, कड़े रेगुलेशंस और सरकारी जांचें हैं, जिनके चलते General Motors (जनरल मोटर्स) की Cruise (क्रूज) जैसी कंपनियां अपने प्रोजेक्ट्स बंद कर चुकी हैं। हालांकि, Amazon (अमेजन) की Zoox (जूक्स) जैसी कंपनियां अभी भी बाजार में हैं। और वो इस साल लास वेगास में बिना मैन्युअल कंट्रोल वाली रोबोटैक्सी लॉन्च करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू की नई लग्जरी एंट्री-लेवल सेडान भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucid Motors, Uber and Nuro Partner on Next-Generation Autonomous Robotaxi Program Know Details
Waymo Self Driving Car - फोटो : Waymo
Tesla और Waymo की हाल की हलचल
टेस्ला ने पिछले महीने टेक्सास के ऑस्टिन शहर में अपने Model Y एसयूवी के साथ रोबोटैक्सी ट्रायल शुरू किया है। एलन मस्क का दावा है कि वो इस साल इसे कई और अमेरिकी शहरों में ले जाएंगे। दूसरी ओर, वेमो पहले से ही अमेरिका के कई शहरों में 1,500 गाड़ियों के बेड़े के साथ काम कर रही है। और इसने 100 मिलियन मील की ऑटोनॉमस ड्राइविंग पूरी कर ली है।

Lucid और Nuro के रोबोटैक्सी की टेस्टिंग जारी
ल्यूसिड और न्यूरो ने बताया कि उनका रोबोटैक्सी प्रोटोटाइप अभी लास वेगास में Nuro की टेस्टिंग फैसिलिटी पर ऑटोनॉमस तरीके से चल रहा है। ल्यूसिड के अंतरिम सीईओ मार्क विंटरहॉफ ने कहा कि अब कंपनी पारंपरिक ईवी से आगे निकलकर नई साझेदारी और रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट्स में भी कदम रख रही है।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 310: नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
विज्ञापन
Lucid Motors, Uber and Nuro Partner on Next-Generation Autonomous Robotaxi Program Know Details
Lucid Motors - फोटो : Lucid Motors
Nuro का विस्तार सिर्फ डिलीवरी से आगे
वेमो के पूर्व इंजीनियरों द्वारा शुरू की गई कंपनी Nuro पहले सिर्फ लास्ट-माइल डिलीवरी व्हीकल बनाती थी। लेकिन अब यह कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स के लिए भी सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी दे रही है। Nuro के को-फाउंडर डेव फर्ग्युसन ने बताया कि वे निजी वाहनों के लिए भी ऐसे डील्स कर रहे हैं, जिनमें Nuro का ड्राइवर सिस्टम इनबिल्ट होगा। हालांकि, उन्हें इसके लिए राज्य स्तर के ऑपरेटिंग लाइसेंस लेने होंगे।

Lucid के शेयर को लेकर बड़ा फैसला
इस डील से अलग, ल्यूसिड ने अपने क्लास A कॉमन स्टॉक के लिए एक के बदले दस (1 फॉर 10) रिवर्स स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव भी रखा है। 

यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed