{"_id":"67d55c5dc197654164054dfe","slug":"holi-2025-how-to-clean-car-and-bike-at-home-after-holi-car-wash-2025-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली के बाद कार और बाइक पर लगे दाग को कैसे हटाएं? जानें गाड़ी को चमकदार बनाए रखने के आसान टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Holi 2025: होली के बाद कार और बाइक पर लगे दाग को कैसे हटाएं? जानें गाड़ी को चमकदार बनाए रखने के आसान टिप्स
Sat, 15 Mar 2025 04:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:24 PM IST
सार
होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। लेकिन इसके बाद आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर जिद्दी रंगों के दाग भी रह सकते हैं, खासकर अगर आपने वाहन बाहर पार्क किया हो।
विज्ञापन
Car in Holi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। लेकिन इसके बाद आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर जिद्दी रंगों के दाग भी रह सकते हैं, खासकर अगर आपने वाहन बाहर पार्क किया हो। ये रंग अगर ज्यादा देर तक गाड़ी पर लगे रहें, तो पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन्हें सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी गाड़ी की चमक बनी रहे।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास

दाग हटाने का पहला नियम: तुरंत सफाई करें
अगर होली के रंग आपकी कार या बाइक पर लग गए हैं, तो जितनी जल्दी हो सके सफाई शुरू करें। जितना ज्यादा समय लगेगा, दाग उतने ही जिद्दी हो जाएंगे और उन्हें हटाना मुश्किल होगा। सबसे पहले गाड़ी को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। यह रंगों को हल्का करने में मदद करेगा और उन्हें गाड़ी के पेंट में गहराई तक जाने से रोकेगा।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ

किस तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करें?
रंगों को हटाने के लिए तेज केमिकल या हार्श क्लीनर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये आपकी गाड़ी की चमक खराब कर सकते हैं। इसके बजाय माइल्ड कार वॉश शैंपू या हल्के क्लींजिंग सॉल्यूशन का उपयोग करें। जो रंगों को आसानी से हटाने में मदद करेगा, लेकिन गाड़ी के पेंट को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
यह भी पढ़ें - Petrol vs Electric Scooters: इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर, आपको कौन सा चुनना चाहिए? जानें किसे चलाना है फायदे का सौदा

साफ करने का सही तरीका
गाड़ी को साफ करने के लिए सॉफ्ट कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करें। स्क्रबिंग पैड या सख्त ब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे गाड़ी की बॉडी पर खरोंचें आ सकती हैं। अगर एक बार धोने से दाग नहीं हटते, तो प्रक्रिया को दोहराएं, लेकिन ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें।
यह भी पढ़ें- Alloy Wheels: क्या एलॉय व्हील वाकई इतने खास हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

गाड़ी की चमक बनाए रखने के लिए वैक्सिंग करें
जब गाड़ी पूरी तरह साफ हो जाए, तो वैक्स या पॉलिश की एक परत जरूर लगाएं। इससे आपकी कार या बाइक का पेंट सुरक्षित रहेगा। और भविष्य में होली के रंगों या अन्य दागों को हटाना आसान हो जाएगा। वैक्सिंग गाड़ी पर एक रक्षात्मक परत बना देती है, जिससे पेंट लंबे समय तक चमकदार बना रहता है। और बाहरी धूल-मिट्टी या केमिकल्स से भी बचाव होता है।
यह भी पढ़ें - Simple OneS: सिंपल एनर्जी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वनएस लॉन्च, जानें रेंज और कीमत