नए अवतार में आएगी फॉक्सवैगन वर्टस: टीजर में दिखा बदला लुक, डिजाइन से इंजन तक होंगे ये बदलाव; कब होगी लॉन्च?
- फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी।
- दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च।
- GT बैज और डार्क अलॉय व्हील्स।
- केबिन में मिल सकते हैं संभावित नए फीचर्स।
विस्तार
फॉक्सवैगन की वर्टस जल्द ही नए अवतार में बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर आगामी वर्टस फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी कर दिया है। इसमें कार के एक्सटीरियर की झलक देखने को मिली है, जिसमें फ्रंट से लेकर रियर तक कई बदलाव नजर आ रहे हैं। खास बात है कि टीजर में कार बिना किसी कैमोफ्लाज के दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से साझा किए गए वीडियो में ड्रामेटिक लाइटिंग की वजह से कुछ डिजाइन डिटेल्स साफ नहीं हो पाई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिजाइन के अलावा केबिन और गियरबॉक्स में भी बदलाव मिलने की उम्मीद है।
टीजर में क्या आया सामने?
- फॉक्सवैगन इंडिया ने नई वर्टस फेसलिफ्ट की पहली आधिकारिक झलक दिखा दी है। हालांकि इससे पहले इस सेडान को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है, लेकिन अब कंपनी ने टीजर तस्वीरों में इसके अपडेटेड मॉडल को बिना कैमोफ्लाज के दिखाया है।
- हालांकि, तस्वीरों में ड्रामेटिक लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कुछ हिस्सों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके बावजूद फ्रंट और रियर डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस सेडान को दिसंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
We hate to interrupt your scrolling. But your favourite is about to feel a whole lot different. #NewVirtus #ComingSoon #VolkswagenIndia #Volkswagen https://t.co/MKGyctlTzb
— Volkswagen India (@volkswagenindia) November 4, 2026
फ्रंट में क्या हो सकते हैं बदलाव?
- जारी टीजर से अनुमान लगाया जा रहा है कि नई वर्टस फेसलिफ्ट के फ्रंट में स्लिम हेडलैम्प का लेआउट पहले जैसा रखा गया है। इनमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो हेडलैम्प को आउटलाइन करती हैं।
- इसके अलावा कार में नैरो अपर ग्रिल मिलेगी, जो दोनों हेडलैम्प को आपस में जोड़ती है। ग्रिल के बीच में बड़ा फॉक्सवैगन एम्ब्लम दिया गया है, जबकि एक तरफ रेड जीटी बैज भी साफ और आकर्षक नजर आता है।
- फ्रंट बंपर को पहले के मुकाबले ज्यादा आक्रामक लुक दिया गया है। इसमें चौड़ी लोअर इंटेक और जियोमेट्रिक डिटेलिंग देखने को मिलती है। वहीं, अलग से दिए जाने वाले फ्रंट फॉग लैम्प्स को हटा दिया गया है। उनकी जगह हॉरिजॉन्टल इंसर्ट्स दिए गए हैं।
- टीजर में फ्रंट पर कनेक्टेड एलईडी लाइट स्ट्रिप या इल्युमिनेटेड लोगो नजर नहीं आता। इससे कार का फ्रंट डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और सादा दिखाई देता है।
- टीजर में नई वर्टस फेसलिफ्ट ब्लू एक्सटीरियर फिनिश में दिखाई गई है। इसके साथ डार्क अलॉय व्हील्स और ब्लैक मिरर हाउसिंग्स दिए गए हैं, जो बॉडी कलर के साथ अलग कंट्रास्ट बनाते हैं।
- कार में एंगुलर डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स की झलक भी दिखाई दी है। साथ ही फ्रंट फेंडर पर GT बैज भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें सिंगल पेन सनरूफ और शार्क-फिन एंटीना भी नजर आते हैं।
- इसके अलावा कार के बैक साइड पर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें यानी की नई वर्टस फेसलिफ्ट में स्प्लिट टेल लैम्प असेंबली दी गई है, जिसमें अलग तरह की रेड एलईडी लाइटिंग मिलती है।
- टेल लैम्प्स बूट लिड तक फैले हुए हैं और इनके बीच डार्क हॉरिजॉन्टल सेक्शन दिया गया है, जो दोनों तरफ की लाइट्स को जोड़ता है। इसके अलावा बूट पर लिप स्पॉइलर भी मिलता है।
- रियर बंपर में डार्क लोअर इंसर्ट और पैटर्न वाली डिटेलिंग दी गई है। इसमें पार्किंग सेंसर भी नजर आते हैं। पीछे की तरफ बीच में फॉक्सवैगन एम्ब्लम और निचले दाएं हिस्से में GT ब्रांडिंग दी गई है।
- हालांकि कंपनी ने अभी तक नई वर्टस फेसलिफ्ट के केबिन की झलक नहीं दिखाई है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव मिलने की उम्मीद है। संभावित अपडेट्स में रिफ्रेश्ड अपहोल्स्टरी और नया इंटीरियर ट्रिम शामिल हो सकता है।
- इसके अलावा कार में 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है। मौजूदा 10.1 इंच की टचस्क्रीन को भी अपडेटेड सॉफ्टवेयर के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 360-डिग्री कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ये सभी सिर्फ संभावित फीचर्स हैं। कंपनी ने इनके बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
फॉक्सवैगन इंडिया ने फिलहाल वर्टस फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट, कीमत और सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि यह सेडान दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। ये सभी जानकारी संभावित है, इसकी फाइनल स्पेसिफिकेशन, ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन और कीमतों की जानकारी भी लॉन्च से पहले या लॉन्च के दौरान सामने आ सकती है।