{"_id":"64933a30747b995bc704f21f","slug":"toyota-vellfire-mpv-launched-in-global-markets-know-features-specs-details-2023-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Vellfire: भारत आनेवाली टोयोटा वेलफायर एमपीवी ग्लोबल स्तर पर हुई लॉन्च, मिला ADAS, हाइब्रिड पावरट्रेन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Vellfire: भारत आनेवाली टोयोटा वेलफायर एमपीवी ग्लोबल स्तर पर हुई लॉन्च, मिला ADAS, हाइब्रिड पावरट्रेन
Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Toyota Vellfire MPV
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी ऑटो दिग्गज Toyota (टोयोटा) ने Vellfire (वेलफायर) एमपीवी के न्यू जेनरेशन मॉडल को वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है। प्रीमियम एमपीवी, जो भारत में भी बेची जाती है, को अपनी नई पीढ़ी में कई अहम अपडेट हासिल हुए हैं। नई वेलफायर नए Lexus LM (लेक्सस एलएम) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो पावरट्रेन के नए सेट के साथ-साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के अलावा इसे और ज्यादा आकर्षक ऑफर बनाने के लिए डिजाइन में कई बदलाव के साथ आती है। नई वेलफायर एमपीवी के भारत में अगले साल सड़कों पर उतरने की उम्मीद है।
Toyota Vellfire MPV
- फोटो : Toyota
हाइब्रिड पावरट्रेन
नई वेलफायर में एक प्रमुख अपडेट इसके इंजन में किया गया है। टोयोटा अब इसे दो पेट्रोल इंजनों के साथ पेश कर रही है, जिनमें से एक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। टोयोटा अपने हाल के ज्यादातर मॉडलों में हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश कर रही है। Vellfire, जब भारत में लॉन्च की जाएगी, तो हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश करने वाले मॉडल के रूप में यह Urban Cruiser HyRyder और Innova HyCross जैसी कारों की जमात में शामिल हो जाएगी।

इंजन और गियरबॉक्स
Toyota Vellfire 2024 में 2.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा। टोयोटा ने इन दोनों इंजन में से किसी के भी परफॉर्मेंस के आंकड़े साझा नहीं किए हैं। हालांकि, उम्मीद है कि टर्बो पेट्रोल यूनिट अधिकतम 260 hp का पावर जेनरेट करेगा जबकि हाइब्रिड वर्जन लगभग 250 hp का पावर जेनरेट करेगा। इंजन या तो डायरेक्ट शिफ्ट 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स या इलेक्ट्रिक कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आएंगे। टोयोटा नई वेलफायर में टू-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दोनों की पेशकश कर रही है।

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई वेलफायर अब अपडेटेड फ्रंट फेस के साथ आती है जिसमें आक्रामक फ्रंट बंपर और ग्रिल पर वर्टिकल स्लैट्स शामिल हैं। अंदर की तरफ, टोयोटा ने आगे और दूसरी पंक्ति की सीटों के साथ-साथ दूसरी पंक्ति और तीसरी पंक्ति की सीटों के बीच क्रमशः 5 मिमी और 10 मिमी ज्यादा जगह दी है। यह सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर ओटोमन सीटें देती है। टॉप-ऑफ-द-रेंज एक्जीक्यूटिव लाउंज वैरिएंट पावर-स्लाइडिंग ओटोमन सीट मिलती हैं, जो कार निर्माता के मुताबिक दुनिया में पहली बार दी जा रही हैं।

ADAS टेक्नोलॉजी
टोयोटा वेलफायर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी। यह फीचर पेश करने वाली यह भारत की पहली एमपीवी होगी। नई वेलफायर टोयोटा की सेफ्टी सेंस टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जो लेन बदलने में मदद करने के लिए प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट, रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, रिमोट पार्किंग जैसे फीचर्स के साथ आती है।