फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Komaki SE: कोमाकी एसई इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च, मिला ज्यादा रेंज और एडवांस्ड फीचर्स

Wed, 21 Jun 2023 08:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Komaki launches upgraded versions of SE electric scooter range with more mileage and advanced features
Komaki SE Electric Scooter - फोटो : Komaki
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Komaki (कोमाकी) ने अपने SE (एसई) इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी का कहन है कि नए अपग्रेडेड एसई में ज्यादा माइलेज और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। एसई रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं - ईको, स्पोर्ट और स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड। SE Eco (एसई ईको) स्कूटर की कीमत 96,968 रुपये, SE Sport (एसई स्पोर्ट) की कीमत 1,29,938 रुपये और SE Sport Performance Upgrade (एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड) की कीमत 1,38,427 रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।


आग प्रतिरोधी बैटरी
Komaki SE इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज अब LiFePO4 स्मार्ट बैटरी के साथ आती है, जो ऐप-आधारित हैं। कंपनी के मुताबिक ये बैटरी आग प्रतिरोधी हैं जो स्कूटर को पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। इन्हें सिर्फ चार से पांच घंटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Komaki launches upgraded versions of SE electric scooter range with more mileage and advanced features
Komaki SE Electric Scooter - फोटो : Komaki
एडवांस्ड फीचर्स
एसई रेंज एलईडी फ्रंट विंकर्स, 3000 वॉट हब मोटर, 50 एएमपी कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें ऑन-बोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ऑन-द-मूव कॉलिंग ऑप्शन और रेडी-टू-राइड फीचर्स के साथ एक टीएफटी स्क्रीन मिलता है। इन स्कूटरों की कुछ एडवांस्ड फीचर्स में की-फोब कीलेस एंट्री और कंट्रोल के साथ-साथ एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी शामिल है।
Komaki launches upgraded versions of SE electric scooter range with more mileage and advanced features
Komaki SE Electric Scooter - फोटो : Komaki
रेंज और 3 गियर मोड्स
स्कूटर अब ट्रेंडी लुक के लिए डुअल डिस्क ब्रेक और नए एलईडी डीआरएल डिजाइन से भी लैस हैं। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, इको अब 75-90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, स्पोर्ट 110-140 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है, जबकि एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड प्रति चार्ज 150 और 180 किलोमीटर के बीच की रेंज देता है। ये स्कूटर तीन गियर मोड्स- ईको, स्पोर्ट और टर्बो के साथ आते हैं। इनमें 20 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 

स्पीड
एसई इको की स्पीड लिमिट 55 से 60 किलोमीटर रखी गई है जबकि एसई स्पोर्ट और एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड की स्पीड लिमिट 75 से 80 किलोमीटर रखी गई है। कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "नई कोमाकी एसई शहर में आवाजाही और ग्रैंड टूरिंग दोनों के लिए सबसे अच्छी सवारी है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed