{"_id":"65203a4aa54ce88d0e0e8d3a","slug":"top-5-best-selling-mid-size-suv-in-india-top-5-mid-size-suv-sales-september-2023-auto-sales-2023-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 mid-size SUV: सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी, इस कार की नंबर वन पोजिशन बरकरार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 mid-size SUV: सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी, इस कार की नंबर वन पोजिशन बरकरार
Sat, 07 Oct 2023 11:12 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta Sunroof
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Top 5 mid-size SUV Sales September 2023: पिछले कुछ महीनों में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी हलचल देखी गई है। नई किआ सेल्टोस बाजार में आई है। होंडा एलिवेट भी आ गई है। लेकिन जो चीज स्थिर बनी हुई है वह है ह्यूंदै क्रेटा का दबदबा, जिसने हाल ही में अपने लाइन-अप में एडवेंचर एडिशन को शामिल किया है। ह्यूंदै क्रेटा, हमेशा की तरह, सितंबर में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज की एसयूवी थी। जबकि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फिर से किआ सेल्टोस से आगे थी, नई होंडा एलिवेट ने शानदार बिक्री के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज की है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।
Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Creta
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा लंबे समय से नंबर वन के पोजिशन पर काबिज है। महीने-दर-महीने इसकी उच्च बिक्री की मात्रा इसकी लोकप्रियता की गवाही देती है। ह्यूंदै ने सितंबर में क्रेटा की 12,717 यूनिट्स बेचीं।
ह्यूंदै क्रेटा इस समय दो इंजन विकल्पों - 1.5-लीटर MPi पेट्रोल (115PS/144Nm) और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल (116PS/250Nm) के साथ आती है। पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड एमटी या आईवीटी के साथ जोड़ा जा सकता है। जबकि डीजल यूनिट में 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी विकल्प हैं।

Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सितंबर में भी 11,736 यूनिट की बिक्री के साथ किआ सेल्टोस से आगे रही। अगस्त में भी इसने बेहतर बिक्री की थी। ग्रैंड विटारा सबसे तेजी से 100,000 यूनिट्स की थोक बिक्री हासिल करने वाली मिड-साइज एसयूवी बन गई है।
ग्रैंड विटारा के साथ आपको अलग-अलग इंजन विकल्प मिलते हैं, जैसे 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड और 1.5-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी। ई-सीवीटी से लैस, इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड का कंबाइंड पावर आउटपुट 116PS और अधिकतम टॉर्क 122Nm है। दूसरी ओर, 1.5-लीटर K-सीरीज इंजन 104PS और 137Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड MT या 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा जा सकता है। 5-स्पीड MT के साथ CNG विकल्प (87PS/121Nm) भी है। के-सीरीज इंजन यूनिट में ऑटो, स्पोर्ट, स्नो और लॉक ड्राइव मोड के साथ ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प (सुज़ुकी की ऑल ग्रिप तकनीक) है।

Kia Seltos
- फोटो : Social Media
Kia Seltos
नई सेल्टोस सितंबर में 10,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। मिड-साइज की इस एसयूवी में तीन इंजन विकल्प हैं - स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर टर्बो-जीडीआई पेट्रोल (160पीएस/253एनएम), स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर एनए पेट्रोल (115पीएस/144एनएम) और स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल (116पीएस/250एनएम)। टर्बो पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT, NA पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड MT या IVT और डीजल यूनिट को 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड के साथ जोड़ा जा सकता है।

Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
Honda Elevate
अगर आप होंडा एलिवेट की बिक्री के आंकड़ों की तुलना क्रेटा, ग्रैंड विटारा या सेल्टोस से करेंगे तो यह ज्यादा नहीं लगेगी। हालांकि, 5,685 यूनिट्स होंडा कार्स इंडिया जैसी कंपनी के लिए काफी बड़ी है, जो लंबे समय से कम बिक्री से जूझ रही है।
होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 121PS की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक शामिल है।