फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: टेस्ला से पहले यह विदेशी कंपनी भारतीय ईवी बाजार में कर सकती है एंट्री, 1665 करोड़ रुपये का कर रही है निवेश

Fri, 06 Oct 2023 08:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment
VinFast Electric Car - फोटो : VinFast
वियतनाम स्थित ईवी स्टार्टअप VinFast (विनफास्ट) भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री करने के मामले में अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को हरा सकती है। ईवी निर्माता, जो हाल ही में दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कार निर्माता बन गई है, ने भारत के लिए 1,665 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बड़ी योजनाओं का एलान किया है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने कहा है कि वह भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया में भी अपनी मैन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी लगाने की योजना बना रहा है। उसने कहा कि इन दोनों देशों में उसके इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन अगले तीन साल के भीतर शुरू हो जाना चाहिए।


कौन है मालिक
विनफास्ट की स्थापना वियतनाम के सबसे अमीर व्यक्ति Pham Nhat Vuong (फाम न्हाट वुओंग) ने की थी, जिन्होंने इसकी मूल कंपनी Vingroup (विंगग्रुप) की भी स्थापना की थी। विनफास्ट अभी तक एक लाभदायक ईवी निर्माता नहीं है, हालांकि ईवी स्टार्टअप ने वॉल स्ट्रीट में पहली बार धूम मचाई और एक समय में बाजार मूल्य 85 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह फोर्ड और जनरल मोटर्स दोनों की तुलना में ज्यादा मूल्यवान हो गया। हालांकि, मूल्यांकन ऊंचे होने के बाद से, विनफास्ट का मूल्य कम हो गया है।
Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment
VinFast Electric Car Plant - फोटो : VinFast
कंपनी की योजना
विनफास्ट ने अपनी भारत की योजनाओं और देश में लॉन्च किए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि आधिकारिक तौर पर एंट्री करने के बाद कंपनी भारत में अपनी असेंबलिंग फेसिलिटी कहां स्थापित करने की योजना बना रही है। एक बयान जारी करते हुए, विनफास्ट ने कहा, "इंडोनेशिया और भारत की कुल क्षमता प्रति वर्ष 50,000 कारों तक की है और चरण 1 में कुल पूंजीगत व्यय 150-200 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। उत्पादन 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।" कंपनी ने यह भी कहा, "इन स्थानीय बाजारों में विनफास्ट सुविधाएं स्थानीय विनिर्माण के लिए सरकारी प्रोत्साहन, कुछ टैरिफ और टैक्स से राहत और आकर्षक दरों पर कच्चे माल तक पहुंच प्रदान कर सकती हैं।"
Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment
VinFast Electric Car - फोटो : VinFast
भारत में कर रही भर्तियां
विनफास्ट का भारत तक पहुंचना कोई नई बात नहीं है। ईवी स्टार्टअप ने पहले संसाधनों की भर्ती शुरू कर दी थी। कंपनी ने लिंक्डइन पर एक नोटिस साझा किया था जिसमें लिखा था, "सोचने की हिम्मत करो, करने की हिम्मत करो और कठिनाइयों का सामना करने की हिम्मत करो।" ईवी स्टार्टअप ने एलान किया था कि वह भारत में बिक्री, कानूनी और बैक ऑफिस नौकरियों में संसाधनों की तलाश कर रहा है। इसका कार्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है।

टेस्ला को देगी टक्कर
विनफास्ट खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला का प्रतिद्वंद्वी मानता है। विनफास्ट की भारत योजना ऐसे समय में सामने आई है जब वर्षों के विचार-विमर्श के बाद टेस्ला देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के सबसे करीब है। वियतनाम स्थित ईवी निर्माता ने जारी एक बयान में कहा, इसका लक्ष्य भारत और इंडोनेशिया में ईवी अपनाने की जबरदस्त क्षमता का इस्तेमाल करना है, जहां ईवी की पहुंच इस समय सिर्फ 1 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment
VinFast Electric Car - फोटो : VinFast
बेचती है यह कारें
वैश्विक बाजारों में, विनफास्ट VF6 (वीएफ6), VF7 (वीएफ7) और VF8 (वीएफ8) जैसे 5-सीटर इलेक्ट्रिक वाहन पेश करता है। इसके अलावा कंपनी एक 7-सीटर VF9 (वीएफ9) इलेक्ट्रिक वाहन भी बेचती है।

भारत में वर्तमान में कुल ऑटो बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का योगदान बमुश्किल दो प्रतिशत है। केंद्र का लक्ष्य इस दशक के आखिर तक इस हिस्सेदारी को कम से कम 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का है। भारत में ईवी सेगमेंट अभी भी शुरुआती चरण में है, विनफास्ट की एंट्री से इसे भारतीय ऑटो बाजार में आने का लक्ष्य रखने वाले विदेशी ईवी निर्माताओं की तुलना में बढ़त मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed