फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes EV: आ रही मर्सिडीज की धमाकेदार इलेक्ट्रिक कार EQS 580,  सिंगल चार्ज में जाएगी इतनी दूर

Mon, 19 Sep 2022 01:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 19 Sep 2022 01:15 PM IST
सार

मर्सिडीज भारत में नई इलेक्ट्रिक सेडान कार को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। सितंबर महीने में ही कंपनी नई ईवी को लॉन्च कर देगी। खास बात ये है कि इस कार को पूरी तरह से भारत में असेंबल किया गया है। 

विज्ञापन
Mercedes upcoming electric car EQS 580 will go 750 KM in a single charge
मर्सिडीज ईक्यूएस 580 - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मन लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज बेंज इसी महीने में भारत में अपनी नई ईवी को पेश करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई ईक्यूएस 580 4मैटिक को 30 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। खास बात ये है कि इस सेडान ईवी को पूरी तरह से भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इस कारण इसकी कीमत कम हो सकती है।

 

मिलेगी जर्बदस्त रेंज

Mercedes upcoming electric car EQS 580 will go 750 KM in a single charge
मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कार - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कार में 107.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा जिससे कार को सिंगल चार्ज में 750 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतनी ज्यादा रेंज होने के साथ ही इस कार में काफी ताकतवर मोटर भी दी गई है। कार में 516 बीएचपी और 856 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर होगी। कार में 4मैटिक सिस्टम भी होगा।

खास होगा डिजाइन

Mercedes upcoming electric car EQS 580 will go 750 KM in a single charge
मर्सिडीज ईक्यूएस 580 - फोटो : सोशल मीडिया
कार को स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है और इसी के साथ इसमें ब्लैक आउट ग्रिल को लगाया गया है। कार में शॉर्प एलईडी हेडलैंप यूनिट के अलावा फ्रेमलैस डोर, 19 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

Mercedes upcoming electric car EQS 580 will go 750 KM in a single charge
मर्सिडीज की नई कार - फोटो : सोशल मीडिया
इस कार को कंपनी महाराष्ट्र के चाकन के प्लांट में बना सकती है। जिसके कारण इसकी कीमत आयात की जाने वाली कार के मुकाबले कम हो सकती है। अनुमान के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.80 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है लेकिन कार की सही कीमत की जानकारी लॉन्च के समय होगी।
विज्ञापन

क्या है कंपनी का प्लान

Mercedes upcoming electric car EQS 580 will go 750 KM in a single charge
मर्सिडीज की नई कार - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी अब इलेक्ट्रिक कारों पर ही फोकस कर रही है। इसके साथ ही कंपनी की कोशिश है कि भारत में ही लोकल लेवल पर कारों का उत्पादन किया जाए जिसका सीधा असर कार की कीमत पर होगा और इसका फायदा कंपनी के साथ ग्राहकों को भी होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed