Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Coolant is necessary for the engine in the car, due to lack of coolant in the car, there can be serious proble
{"_id":"632725c59bb611074f09e9af","slug":"coolant-is-necessary-for-the-engine-in-the-car-due-to-lack-of-coolant-in-the-car-there-can-be-serious-proble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Engine: कार में इंजन के लिए जरूरी होता है कूलेंट, कम या नहीं होने से होती है गंभीर परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Engine: कार में इंजन के लिए जरूरी होता है कूलेंट, कम या नहीं होने से होती है गंभीर परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:36 PM IST
सार
अगर आपकी कार भी चलते समय गर्म हो जाती है जिसके कारण आपको परेशानी हो रही है। कार में ऐसा होना खतरनाक भी हो सकता है। जानें कैसे कार को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार के चलने के दौरान इंजन का थोड़ा गर्म होना सामान्य होता है लेकिन अगर आपकी कार जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। समय रहते अगर इन्हें ठीक करा लिया जाए तो अच्छा होता है नहीं तो कार में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कारण की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी कार को ओवर हीट होने से बचा सकते हैं।
क्या होता है कूलेंट
2 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
चलती हुई कार के इंजन को ठंडा रखने की जिम्मेदारी कूलेंट की होती है। यह एक तरह का ऑयल होता है जिसका हरा रंग होता है। कूलेंट होने पर इंजन ज्यादा चलने पर भी ठंडा रहता है।
इंजन ठंडा रखने के साथ करता है कई काम
3 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
कूलेंट का काम सिर्फ इंजन को ठंडा रखना ही नहीं होता बल्कि इसके कुछ और काम भी होते हैं। कार में कूलेंट होने से जंग भी नहीं लगती। इसके अलावा इसका काम पुराने एंटी फ्रीज के अवशेषों को हटाना भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलेंट कम होने से परेशानी
4 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार में कूलेंट की मात्रा कम होती है तो ऐसा होना निश्चित है कि आपकी कार हीट हो जाएगी। अगर कार में कूलेंट की मात्रा कम रहेगी तो कार में इंजन का तापमान बढ़ जाता है और लंबे समय में कार के इंजन के कई पार्ट्स पर इसका खराब असर होता है। इसके अलावा कार चलाते समय कूलेंट की मात्रा कम होने पर इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है जिससे कार का एवरेज भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगी कूलेंट के कम होने की जानकारी
5 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन चलाने के समय कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि कूलेंट की स्थिति कैसे चैक की जाए। कार चलाने वाले को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर स्पीडोमीटर कंसोल में कार का टेंपरेचर ज्यादा कूल और हॉट के बीच में है तो सब ठीक है लेकिन अगर सुई हॉट की ओर जा रही है तो इंजन में कूलेंट कम हो सकता है। सर्दियों में कार का हीटर सही से काम नहीं कर रहा है तो भी कूलेंट कम हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।