फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Windsor EV Inspire Edition: एमजी विंडसर इंस्पायर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया

Thu, 09 Oct 2025 03:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 03:30 PM IST
सार

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Windsor EV (विंडसर ईवी) का एक खास लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसका नाम Windsor Inspire Edition (विंडसर इंस्पायर एडिशन) रखा गया है।

विज्ञापन
JSW MG Motor India Launches Windsor EV Inspire Edition in India Know Price Features Specifications
MG Windsor EV Inspire Edition - फोटो : JSW MG Motor India
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Windsor EV (विंडसर ईवी) का एक खास लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसका नाम Windsor Inspire Edition (विंडसर इंस्पायर एडिशन) रखा गया है। पिछले साल लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार के अब तक 40,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। नई Inspire Edition सिर्फ 300 यूनिट्स में ही बनाई जाएगी। 


यह भी पढ़ें - Affordable Cruiser Bikes: ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलें, जानें पावर और फीचर्स
JSW MG Motor India Launches Windsor EV Inspire Edition in India Know Price Features Specifications
MG Windsor EV Inspire Edition - फोटो : JSW MG Motor India
बुकिंग डिटेल्स
Inspire Edition की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इसकी डिलीवरी 15 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। ये कार सिर्फ जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चुनिंदा डीलरशिप्स पर ही उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 
JSW MG Motor India Launches Windsor EV Inspire Edition in India Know Price Features Specifications
MG Windsor EV Inspire Edition - फोटो : JSW MG Motor India
स्टाइल और लुक में बड़ा अपग्रेड
इस लिमिटेड एडिशन को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया। Inspire Edition का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाया गया है। इसमें ड्यूल-टोन पर्ल व्हाइट और स्टार्री ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है, जो 18-इंच के ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स और रोज गोल्ड क्लैडिंग्स के साथ शानदार लगता है। इसके साथ ब्लैक ORVMs और खास 'Inspire' बैजिंग दी गई है, जो इसे और भी खास बनाती है।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Sales: सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में नौ प्रतिशत की बढ़त, 20 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
विज्ञापन
विज्ञापन
JSW MG Motor India Launches Windsor EV Inspire Edition in India Know Price Features Specifications
MG Windsor EV Inspire Edition - फोटो : JSW MG Motor India
लग्जरी इंटीरियर और नए फीचर्स
गाड़ी के अंदर भी काफी बदलाव किए गए हैं। केबिन में अब सैंग्रिया रेड और ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें गोल्ड एक्सेंट्स जोड़े गए हैं। इसमें पहले की तरह 135-डिग्री रिक्लाइनिंग एयरो लाउंज सीट्स मिलती हैं, जो लंबी ड्राइव्स को और आरामदायक बनाती हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag: बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत, अब टोल पर UPI से भुगतान करने पर लगेगा कम जुर्माना
विज्ञापन
JSW MG Motor India Launches Windsor EV Inspire Edition in India Know Price Features Specifications
MG Windsor EV Inspire Edition - फोटो : JSW MG Motor India
इसके अलावा, खरीदार चाहें तो कुछ पर्सनलाइजेशन ऑप्शन भी चुन सकते हैं। जैसे स्काईलाइट इंफिनिटी व्यू ग्लास रूफ, वायरलेस इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स, रोज गोल्ड थीम वाला एक्सेसरी पैक, जिसमें 3D मैट्स, Inspire कुशन, रियर सनशेड्स, लेदर की की-कवर और Drive Mate Pro+ किट शामिल है।

यह भी पढ़ें - IBW 2025: इंडिया बाइक वीक 2025 की तारीखों का एलान, 12 और 13 दिसंबर को गोवा में होगा शानदार आयोजन 

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed