फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FASTag: बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत, अब टोल पर UPI से भुगतान करने पर लगेगा कम जुर्माना

Sat, 04 Oct 2025 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 04:30 PM IST
सार

बिना फास्टैग वाले उपयोगकर्ताओं को अब यूपीआई के जरिए भुगतान करने पर टोल राशि के दोगुने के बजाय टोल की कीमत का 1.25 गुना भुगतान करना होगा। नया नियम 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा।

विज्ञापन
Big Relief for Non-FASTag Users: Toll Penalty Reduced for UPI Payments Starting November 2025
Toll Tax - फोटो : एएनआई
सरकार ने गैर-फास्टैग यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नियमों में बदलाव करते हुए बताया है कि जो लोग UPI (यूपीआई) के जरिए टोल का भुगतान करते हैं, उन्हें अब पहले की तुलना में कम जुर्माना देना होगा। नई व्यवस्था 15 नवंबर 2025 से लागू होगी।


यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार
Big Relief for Non-FASTag Users: Toll Penalty Reduced for UPI Payments Starting November 2025
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
अब डबल नहीं, सिर्फ 1.25 गुना लगेगा चार्ज
पहले जो वाहन FASTag (फास्टैग) का इस्तेमाल नहीं करते थे, उन्हें टोल पर दोगुनी रकम यानी 2 गुना फीस देनी पड़ती थी। लेकिन अब अगर वे यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें सिर्फ 1.25 गुना रकम देनी होगी।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी टोल की फास्टैग दर 100 रुपये है, तो नॉन-फास्टैग यूजर को अब 125 रुपये देने होंगे। पहले इसी स्थिति में उन्हें 200 रुपये देना पड़ता था।

यह कदम सरकार ने इसलिए उठाया है ताकि नगद में होने वाले लीक और गड़बड़ियों को कम किया जा सके और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिले। हालांकि, जो लोग अभी भी नगद से टोल भरेंगे, उन्हें पहले की तरह दोगुना चार्ज ही देना होगा। 

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
Big Relief for Non-FASTag Users: Toll Penalty Reduced for UPI Payments Starting November 2025
टोल कलेक्शन - फोटो : AI
FASTag सिस्टम फेल होने पर नहीं लगेगा चार्ज
सरकार ने एक और राहत की घोषणा की है। अगर किसी वाहन में वैध फास्टैग लगा है, लेकिन टोल सिस्टम उसे पहचान नहीं पा रहा है, तो ऐसे में ड्राइवर को बिना भुगतान किए आगे जाने दिया जाएगा। इस कदम का मकसद टोल ऑपरेटरों को ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदेह बनाना है ताकि सिस्टम परेशानी-मुक्त तरीके से चले।

यह भी पढ़ें - Maserati MC Pura: भारत में लॉन्च हुई मासेराती MC Pura, 621 hp V6 इंजन के साथ सुपरकार का जलवा 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big Relief for Non-FASTag Users: Toll Penalty Reduced for UPI Payments Starting November 2025
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
98% गाड़ियां पहले से फास्टैग पर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के नेशनल हाइवे पर अब करीब 98 प्रतिशत वाहन फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते टोल प्लाजा पर इंतजार का औसत समय घटकर सिर्फ 47 सेकंड रह गया है (2022 के आंकड़ों के अनुसार)।

यह भी पढ़ें - Car vs Bike: कारें बाइक से भारी क्यों होती हैं? राहुल गांधी के अनोखे उदाहरण को बीजेपी ने कहा- बकवास 

यह भी पढ़ें - Tesla Sued: 19 साल की बेटी की मौत के बाद माता-पिता ने टेस्ला पर किया मुकदमा, जानें क्या हैं आरोप
विज्ञापन
Big Relief for Non-FASTag Users: Toll Penalty Reduced for UPI Payments Starting November 2025
टोल टैक्स - फोटो : संवाद
FASTag यूजर्स के लिए वार्षिक पास भी उपलब्ध
सरकार का मकसद हाइवे पर डिजिटल टोल पेमेंट को और बढ़ावा देना है। इसी के तहत इस साल फास्टैग के लिए एक वार्षिक पास भी शुरू किया गया है। जिसकी कीमत 3,000 रुपये प्रति वर्ष है और इसमें 200 ट्रिप्स की सुविधा दी गई है।

हाल ही में NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने एक नया नियम भी जारी किया है। अगर किसी का फास्टैग खराब या डैमेज हो जाए, तो अब यूजर उसे आसानी से नए टैग में पोर्ट कर सकता है। 



यह भी पढ़ें - 2025 Mahindra Thar: 2025 महिंद्रा थार हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और नए मॉडल में क्या है खास

यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed