फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत

Sat, 04 Oct 2025 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:56 PM IST
सार

अगर आप रोजाना दफ्तर या काम पर जाने के लिए एक किफायती, स्टाइलिश और हल्की बाइक की तलाश में हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन
top 5 125cc motorcycle in india best commuter bikes under 1 lakh
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
अगर आप रोजाना दफ्तर या काम पर जाने के लिए एक किफायती, स्टाइलिश और हल्की बाइक की तलाश में हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। यहां हम बता रहे हैं 1 लाख रुपये से कम की 5 बेस्ट 125cc बाइक्स, जो न सिर्फ चलाने में आसान हैं, बल्कि ट्रैफिक में भी आरामदायक सवारी देती हैं। इन मोटरसाइकिल को बजाज, टीवीएस, हीरो और होंडा जैसी भरोसेमंद कंपनियों ने बनाया है। इन मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 80 हजार रुपये से 95 हजार रुपये तक है।


यह भी पढ़ें - Car vs Bike: कारें बाइक से भारी क्यों होती हैं? राहुल गांधी के अनोखे उदाहरण को बीजेपी ने कहा- बकवास 

यह भी पढ़ें - Tesla Sued: 19 साल की बेटी की मौत के बाद माता-पिता ने टेस्ला पर किया मुकदमा, जानें क्या हैं आरोप
top 5 125cc motorcycle in india best commuter bikes under 1 lakh
TVS Raider 125 - फोटो : TVS Motor
TVS Raider 125
टीवीएस की Raider 125 ने Apache से भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। और अब यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्टी बाइक्स में से एक है। इसमें रिवर्स मल्टीकलर LCD डिजिटल डिस्प्ले है, जो 85 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स देता है, जैसे कॉल मैनेजमेंट और वॉयस असिस्ट।

Raider में 125cc इंजन दिया गया है जो 11.2 BHP पावर 7500 rpm पर देता है। यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेता है। टीवीएस का दावा है कि यह बाइक 56.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
top 5 125cc motorcycle in india best commuter bikes under 1 lakh
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N125
बजाज ने NS सीरीज के बाद N सीरीज लॉन्च की, और N125 ने अपने स्पोर्टी लुक और पावर की वजह से युवाओं में तेजी से जगह बनाई। Pulsar N125 का इंजन 11.6 BHP की पावर 8,500 rpm पर देता है और 49 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टेड डिजिटल कंसोल भी है। 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 125cc motorcycle in india best commuter bikes under 1 lakh
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
Honda SP 125
अगर आप स्पोर्टी नहीं बल्कि एक आरामदायक रोजमर्रा की जरूरतों वाली बाइक चाहते हैं, तो Honda SP 125 एक अच्छा विकल्प है। यह 10.6 BHP की पावर 7500 rpm पर देती है और 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें एक मॉडर्न TFT डिजिटल मीटर भी है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Mahindra Thar: 2025 महिंद्रा थार हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और नए मॉडल में क्या है खास

यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया 
विज्ञापन
top 5 125cc motorcycle in india best commuter bikes under 1 lakh
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R मोटरसाइकिल TVS Raider की सीधी टक्कर में आती है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और आक्रामक है। इसमें भले ही Raider जितने स्मार्ट फीचर्स नहीं हैं, लेकिन इसमें पावर ज़्यादा है। Xtreme 125R का इंजन 11.4 BHP की पावर 8250 rpm पर देता है और यह सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 60 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 66 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

यह भी पढ़ें - NHAI: अब नेशनल हाइवे पर लगेंगे क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड, जानें आम लोगों को होगा क्या फायदा 

यह भी पढ़ें - EV Sales: ईवी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री घटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed