फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Insurance: कहीं आपकी गाड़ी का बीमा फर्जी तो नहीं? दिल्ली में 80,000 नकली पॉलिसियां पकड़ी गईं

Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी का बीमा कराते वक्त शर्तें और डिटेल्स ठीक से नहीं पढ़ते। लेकिन अब यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
Delhi Police cracks online vehicle insurance scam over 80000 Fraud Policies Exposed
Vehicle Insurance - फोटो : Freepik
ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी का बीमा कराते वक्त शर्तें और डिटेल्स ठीक से नहीं पढ़ते। लेकिन अब यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 80,000 से ज्यादा फर्जी पॉलिसियां जारी की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्जीवाड़ा खास तौर पर दो-पहिया वाहन चालकों के साथ हुआ, जिन्हें तीन और चार-पहिया वाहनों की पॉलिसियां बेच दी गईं, वो भी ज्यादा प्रीमियम लेकर।


इस घोटाले का पता मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) (एमएसीटी) को तब चला जब उन्होंने अपने आंतरिक ऑडिट में डेटा में गड़बड़ी देखी और बीमा कंपनी को नोटिस भेजना शुरू किया।

यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई 
Delhi Police cracks online vehicle insurance scam over 80000 Fraud Policies Exposed
Car Insurance - फोटो : Freepik
बीमा घोटाला कैसे हुआ
फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्रॉड करने वालों ने बीमा वेबसाइट को हैक कर लिया था। उन्होंने पोर्टल के मेनू ऑप्शन से लेकर डेटा तक सब कुछ बदल डाला, और पॉलिसियों की प्रीमियम रकम को भी मनमाने तरीके से बढ़ा दिया। दिल्ली में ऐसे कम से कम 5,000 वाहनों को नकली बीमा दिया गया है, जिन्हें अब अमान्य घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Old Vehicle Ban: दिल्ली में अब लोगों को प्रदूषण से ज्यादा सुरक्षा की चिंता, सर्वे में सामने आई लोगों की नई सोच
Delhi Police cracks online vehicle insurance scam over 80000 Fraud Policies Exposed
Car Insurance - फोटो : Freepik
बीमा कंपनी के एक प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धोखेबाजों ने ग्राहकों की सारी जानकारी, गाड़ी की कैटेगरी और कॉन्टैक्ट डिटेल्स बदल दीं। उन्होंने देशभर से गाड़ियों की बीमा डिटेल्स जुटाईं, उसमें हेरफेर की और फिर जानी-मानी कंपनियों के नाम पर नकली पॉलिसियां बेच दीं।

दो-पहिया वाहन मालिकों को तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों की पॉलिसियां बेचकर उनसे ज्यादा पैसा वसूला गया।

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police cracks online vehicle insurance scam over 80000 Fraud Policies Exposed
Bike Insurance - फोटो : Freepik
यह फ्रॉड पकड़ में कैसे आया
बीमा कंपनी ने जब अपनी आंतरिक जांच शुरू की, तो उन्हें खासकर थर्ड पार्टी दावों में कुछ गड़बड़ नजर आई। ये दावे देश के अलग-अलग एमएसीटी कोर्ट्स में दायर किए गए थे। जांच में पता चला कि धोखेबाजों ने सैकड़ों फर्जी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पते बनाए थे जिनसे ये पॉलिसियां जारी की गईं। सच्चाई ये थी कि सिर्फ 14 बीमा पॉलिसियां ही असली थीं, बाकी सब नकली निकलीं।

कंपनी ने बताया कि साल 2022 से 2023 के बीच कुल 80,014 फर्जी बीमा पॉलिसियां जारी की गईं। इनमें से 74 प्रतिशत पॉलिसियां ऑनलाइन खरीदी गई थीं - यूपीआई, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड जैसे तरीकों से पेमेंट किया गया था।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी
विज्ञापन
Delhi Police cracks online vehicle insurance scam over 80000 Fraud Policies Exposed
Bike Insurance - फोटो : AI
क्या करें आम लोग
इस फ्रॉड के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अगर आपने भी ऑनलाइन बीमा खरीदा है, तो अपनी पॉलिसी की डिटेल्स तुरंत जांचें और जरूरत हो तो कंपनी से संपर्क करें। क्योंकि हो सकता है, आपकी बीमा पॉलिसी भी सिर्फ कागज पर हो, हकीकत में नहीं।

यह भी पढ़ें - Drunk Driving: इस भारतीय शहर में 2025 में अब तक नशे में गाड़ी चलाने के लिए हर दिन 81 से ज्यादा चालान काटे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed