फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW Invites iX3, i3, X5 and 7 Series Owners as Real-World Safety Testers to Train ADAS Software

बीएमडब्ल्यू का नया रियल-वर्ल्ड सेफ्टी टेस्टिंग प्रोग्राम क्या है?: कारों को सुरक्षित बनाने की क्या है तैयारी?

Wed, 16 Sep 2026 05:05 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 16 Sep 2026 05:05 PM IST
सार

बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई iX3 इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक नया वीडियो-डेटा प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी के चुनिंदा मालिक रियल-वर्ल्ड सेफ्टी टेस्टर्स की भूमिका निभाएंगे। जानें इससे क्या फायदा होगा।

विज्ञापन
BMW Invites iX3, i3, X5 and 7 Series Owners as Real-World Safety Testers to Train ADAS Software
BMW Car Safety Features - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास 'वीडियो-डेटा प्रोग्राम' शुरू किया है। इस पहल के तहत बीएमडब्ल्यू iX3, i3, X5 और 7 सीरीज के मालिकों को वास्तविक स्थितियों में सेफ्टी टेस्टिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए इस प्रोग्राम के तहत यूरोपीय संघ (EU) के बाजारों में सही हार्डवेयर, स्पेसिफाइड ऑपरेटिंग सिस्टम और सेंसर पैकेज वाली नई पीढ़ी की कारों में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) किसी भी जोखिम भरी या कठिन परिस्थिति का पता चलते ही छोटे वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लेता है।
विज्ञापन

कंपनी इस प्रोग्राम के जरिए ADAS को कैसे बेहतर बना रही है?

बीएमडब्ल्यू का मानना है कि केवल सिमुलेशन या लैब टेस्ट के भरोसे ADAS को पूरी तरह से सटीक नहीं बनाया जा सकता।
  • वास्तविक घटनाओं से सीख: इस डेटा कलेक्शन का मुख्य उद्देश्य ADAS सॉफ्टवेयर को केवल वर्चुअल सिमुलेशन के बजाय सड़कों पर घटने वाली वास्तविक 'नियर-मिस' (दुर्घटना से बाल-बाल बचने वाली) घटनाओं के आधार पर ट्रेन करना है।
  • मशीन लर्निंग और ओटीए अपडेट: गाड़ियों से रिकॉर्ड की गई हर वीडियो क्लिप मशीन-लर्निंग मॉडल्स के जरिए प्रोसेस की जाती है। जो ADAS और सेमी-ऑटोनॉमस सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाती हैं। एल्गोरिदम में सुधार होने के बाद, बीएमडब्ल्यू ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए कार में नया सॉफ्टवेयर भेज देती है। जिससे ग्राहकों को डीलरशिप पर भी नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का कैमरा कब और कितनी देर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करता है?

  • कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सिस्टम हर समय वीडियो रिकॉर्ड या स्टोर नहीं करता है। यह केवल सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील स्थितियों में ही ट्रिगर होता है। जैसे कि अचानक तेज ब्रेक लगाने या लेन बदलने के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बचने जैसी स्थितियों में। 
  • ऐसी किसी भी घटना के दौरान अधिकतम 120 सेकंड (2 मिनट) का बिना एडिट किया गया वीडियो रिकॉर्ड होता है। इस क्लिप में कार के बाहरी कैमरों के फुटेज के साथ-साथ एक्सटीरियर सेंसर्स का डेटा भी शामिल रहता है।
विज्ञापन

सड़क चालकों की प्राइवेसी और गोपनीयता की सुरक्षा कैसे की जाती है?

बीएमडब्ल्यू ने प्राइवेसी (निजता) और डेटा सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं:
  1. फेस और नंबर प्लेट ब्लरिंग: फुटेज को कंपनी के सर्वर पर भेजने से पहले ही गाड़ी के भीतर ही अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के चेहरों और गाड़ियों की लाइसेंस प्लेटों को धुंधला कर दिया जाता है।
  2. डेटा से पहचान हटाना: वीडियो फुटेज वाहन निर्माता के सिस्टम तक पहुंचने के बाद, बहुत कम समय के भीतर व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) को डिलीट कर दिया जाता है। और डेटा को पूरी तरह से अनाम (बिना पहचान वाला) बना दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed