टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 दोनों एक ही सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट की गाड़ियां है। दोनों टर्बो इंजन के साथ आती हैं वहीं परफॉरमेंस और कीमतों में भी कोई खास अंतर नहीं है। दोनों गाड़ियों में एक चीज और कॉमन है कि दोनों ही 'मेक इन इंडिया' हैं। लेकिन फीचर्स के मामले में खासतौर पर इंफोटेनमेंट सिस्टम को लेकर लोगों की राय जरूर अलग-अलग हो सकती है। जानते हैं दोनों SUV के इंफोटेनमेंट सिस्टम के बारे में...
टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 में किसका इंफोटेनमेंट सिस्टम है बेस्ट, पढ़ें दोनों का कंपैरिजन
टाटा नेक्सन
आइए सबसे पहले बात करते हैं टाटा मोटर्स की मेक इन इंडिया कार नेक्सन के बारे में। नेक्सन को भारत में ही डिजाइन किया गया है। नेक्सन में कंपनी ने हरमन का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। लंबे समय से टाटा अपनी गाडियों में यह सिस्टम दे रही है। नेक्सन में इसे कनेक्टनेक्स्ट के नाम से जाना जाता है, कंपनी ने इसे पिछले साल 6.5 इंच यूनिट में अपग्रेड किया था। इसके साथ 8-स्पीकर्स मिलते हैं। यह सिस्टम एंड्रॉयड और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अवावा इमेज और वीडियो प्लेबैक का भी फीचर है। साथ ही यह वॉयस रिकग्निशन को सपोर्ट करता है। वहीं विविड स्क्रीन के चलते ड्राइवर साइड से भी स्क्रीन देखने में दिक्कत नहीं होती।
टाटा कनेक्टनेक्स्ट
वहीं नेक्सन के इस सिस्टम की टच सेंसिटिविटी भी बेहतर है। यह स्क्रीन रिवर्स कैमरा डिस्प्ले के दौरान भी बेहतर काम करती है। वहीं इसमें एक खास फीचर है कि जब आप फॉरवर्ड गियर में होते हैं, तो स्क्रीन पर एक आइकन को टच करके आप डिस्प्ले पर ही रिवर्स कैमरा से पीछे का सीन देख सकते हैं। वहीं अगर इस सिस्टम की साउंड क्वॉलिटी की बात करें तो इस क्लास में यह सबसे बेस्ट है। इसमें स्पीड सेंसिटिव फीचर दिया है, जैसे ही इस नियत रफ्तार से ऊपर जाते हैं तो ऑटोमैटिकली वॉल्यूम कम हो जाता है। सिस्टम में ऑन-बोर्ड नेविगेशन सिस्टम दिया है, जो एक आइकन पर क्लिक करते ही ऑन हो जाता है।
महिंद्रा XUV300
बात करते हैं महिंद्रा की सब 4-मीटर एसयूवी XUV300 की। महिंद्रा अपनी इस एसयूवी में 7.0 इंच की यूनिट दे रही है। जबकि टाटा नेक्सन में 6.5 इंच की यूनिट मिलती है। हालांकि नेक्सन के मुकाबले XUV300 के इंफोटेनमेंट सिस्टम का स्क्रीन रिजॉल्यूशन थोड़ा हल्का है। वहीं महिंद्रा के इंफोटेनमेंट सिस्टम को देखने के लिए सड़क से ध्यान हटाना पड़ता है। वहीं इस गाड़ी में नेविगेशन के साथ-साथ आइकंस को समझना भी टाटा नेक्सन की तुलना में आसान है।
महिंद्रा XUV300 के फीचर्स
हालांकि महिंद्रा XUV300 में टाटा नेक्सन के मुकाबले और ज्यादा बेहतर स्पीकर्स दिए जा सकते थे। वहीं नेक्सन के मुकाबले इनकी संख्या में कम है। साथ ही नेक्सन के मुकाबले साउंड क्वॉलिटी भी ओके है। फीचर्स के मामले में XUV300 में स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है। साथ ही यह एंड्रॉयड और एपल कार कनेक्टिविटी के अलावा ब्लूटूथ से भी लैस है। इसमें इनबिल्ट जीपीएस सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम वॉयस कमांड्स भी अच्छे से समझ सकता है और आपको पूरा एमएसएम भी पढ़ कर सुना सकता है। रिअरव्यू डिस्प्ले कैमरा का रिजॉल्यूशन अच्छा है और ड्राइवर कई एगल से व्यू देख सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है।