Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह की पांच भाग्यशाली राशियां, आर्थिक लाभ की है संभावना
मेष राशि वालों की होगी धन बचत
इस सप्ताह मेष राशि वाले धन बचत करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह अपने परिजनों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। मंगल के मेष राशि में आने के बाद इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भवन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। हालांकि आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू विवाद खत्म होंगे। छात्रों एवं युवाओं के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
मंगल का राशि परिर्वन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों की नीतियों को नाकाम करने में कामयाब हो सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। सप्ताह के अंत में घरेलू कार्यों को लेकर गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहने की संभावनाएं हैं। सुख सुविधा की चीजें पर अत्यधिक धन खर्च होने का योग बन रहा है। माता के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
कन्या राशि के जातकों की किसी व्यक्ति के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी होंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। किसी पर कमेंट करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से प्रेम संबंध प्रभावित होने की आशंका है। संतान से जुड़े विषय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। खान-पान पर ध्यान दें।
धनु राशि वालों के लिए सौभाग्य ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इस सप्ताह आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षण कार्य करने वालों के लिए समय शुभ है। पत्रकारिता एवं लेखन से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके प्रेम संबंधों पर परिजनों की मुहर लग सकती है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे।