फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके घर में भी हैं ये पांच चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, नहीं मानी जाती शुभ

Sat, 19 Dec 2020 12:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy at home in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कभी-कभार हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर हम ध्यान नहीं देते हैं,लेकिन ये चीजें घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं। यदि हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगे तो गृहक्लेश होने के साथ ही धन, नौकरी विवाह स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। ये चीजें आपकी आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों को अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। जानते हैं कि किन चीजों के घर में होने से आती है नकारात्मकता...

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

Vastu tips to remove negative energy at home in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कई बार हमारे घर में खिड़की के दरवाजों में लगा हुआ कांच टूट जाता है या उसमें दरार आ जाती है तो वह कई दिनों तक ऐसे ही रहता है। कई बार हम दरार पड़े हुए आईने में ही चेहरा देख लेते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं रहता है। यदि आपके घर में कोई शीशा टूटा हुआ है, उसमें दरार आ गई है तो इसे तुरंत बदलवा देना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता का संचार होने लगता है। जिससे आपको नुकसान पहुंचता है।

Vastu tips to remove negative energy at home in hindi
vastu tips - फोटो : social media

घर के मंदिर में कभी भी खंडित (टूटी) प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। भगवान की कटी-फटी तस्वीरों को भी मंदिर या घर में नहीं रखना चाहिए। यदि प्रतिमाएं मिट्टी की हैं तो उन्हें कही विसर्जित कर दें या फिर किसी उचित स्थान पर मिट्टी में दबा दें। अन्यथा आपके घर में धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। घर के मंदिर में एक ही देवी-देवता की एक से अधिक तस्वीरे नहीं रखनी चाहिए न ही तस्वीरों को कभी आमने-सामने रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy at home in hindi
कैक्टस - फोटो : Social media
वास्तु के अनुसार कांटेदार या फिर जिनमें से दूध निकलता हो ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे लगाने से आपके घर में अशांति आती है साथ ही आपको धन संबंधी परेशानियों के सामना भी करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि घर में खराब घड़ी है तो उसे तुरंत सही करवाएं या फिर अपने घर से बाहर कर दें। रूकी हुई घड़ी सफलता और उन्नति में बाधक बनती है। इसी तरह से घर में किसी भी प्रकार का खराब बिजली का उपकरण या खराब मशीन घर में नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed