Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु शास्त्र: नया घर खरीदने से पहले जान लें वास्तु के ये जरूरी नियम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Wed, 18 Nov 2026 11:36 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

Vastu Tips For New Home: जब भी लोग नया घर खरीदने की योजना बनाते हैं, तो वे अक्सर बजट, लोकेशन और सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र से जुड़े जरूरी नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की दिशा, मुख्य द्वार और कमरों की सही स्थिति का परिवार के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में नया मकान खरीदने से पहले वास्तु से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।

विज्ञापन
Vastu tips for new home naya ghar kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
घर खरीदने से पहले वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Naya Ghar Kharidne Se Pehle Vastu Niyam: नया घर खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का एक खास फैसला होता है। इसके लिए लोग अपनी जमा-पूंजी और जरूरतों के हिसाब से मकान या फ्लैट का चुनाव करते हैं। घर खरीदते समय उसकी लोकेशन, दिशा, आसपास का माहौल और जरूरी सुविधाओं को देखना जितना अहम है, उतना ही वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वास्तु के अनुकूल घर परिवार में सुख-शांति और सकारात्मकता बनाए रखने में सहायक होता है। ऐसे में अगर आप भी नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के इन जरूरी नियमों को जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि मकान खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos
Vastu tips for new home naya ghar kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
नया घर खरीदने के वास्तु नियम - फोटो : Ai generated
घर का मुख्य द्वार 

घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे घर की ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान माना जाता है। इसलिए नया मकान या फ्लैट खरीदते समय मुख्य द्वार की दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर का प्रवेश द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन दिशाओं में मुख्य द्वार होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Vastu tips for new home naya ghar kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
नया घर खरीदने के वास्तु नियम - फोटो : Ai generated
घर का रसोई घर

घर खरीदते समय रसोई की दिशा और उसकी बनावट पर भी ध्यान देना जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में रसोई होने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए नया मकान खरीदने से पहले रसोई की दिशा जरूर जांच लें।



वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for new home naya ghar kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
नया घर खरीदने के वास्तु नियम - फोटो : Ai generated
नए घर का बेडरूम 

नया घर खरीदते समय बेडरूम की दिशा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिशा में बेडरूम होने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहता है। वहीं, गलत दिशा में बेडरूम होने से दांपत्य जीवन में तनाव और मतभेद बढ़ने की मान्यता है। इसलिए घर खरीदने से पहले बेडरूम की दिशा जरूर जांच लें।

विज्ञापन
Vastu tips for new home naya ghar kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
घर खरीदने से पहले वास्तु नियम - फोटो : Adobe Stock
नए घर में बाथरूम की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में घर के बाथरूम की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, बाथरूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण को उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा, बाथरूम का मुख उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गलत दिशा में बाथरूम होने से घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए नया घर खरीदते समय बाथरूम की दिशा और उसकी बनावट का भी ध्यान रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed