Astro Tips: भूलकर भी ऑफिस बैग में न रखें ये पांच चीजें, करियर की राह में बन सकती है रुकावट
आपके ऑफिस बैग में रखी कुछ चीजें आपकी ऊर्जा और ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ये वस्तुएं भाग्य में रुकावट लाती हैं और करियर की तरक्की में बाधा बनती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को बैग में नहीं रखना चाहिए...
महिलाएं अक्सर बैग में लिपस्टिक, काजल या हल्की ज्वेलरी रखती हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार ये वस्तुएं शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं, जबकि ऑफिस का संबंध बुध और मंगल से है। इनका प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता पर पड़ सकता है।
गंदे कपड़े
अगर आप बैग में पहने हुए या गंदे कपड़े रखती हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। यह थकावट, चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकती है, जिससे काम में बाधा आती है।
नेल कटर या छोटा चाकू साथ रखना सामान्य लगता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये वस्तुएं रिश्तों और अवसरों को काटने का संकेत मानी जाती हैं। इससे आपके काम में रुकावट और प्रोफेशनल छवि पर असर पड़ सकता है।
Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर
Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप
इनमें मौजूद एल्कोहल तत्व ध्यान को भटकाता है। रोजाना इन्हें बैग में रखने से ऑफिस के प्रति आपकी गंभीरता कम हो सकती है और तरक्की में विलंब आ सकता है।
Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी
Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें, रिश्तों में आती है खटास
पर्सनल हाइजीन आइटम्स
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
टूथब्रश, कंघी या अन्य व्यक्तिगत चीजें बैग में रखने से वातावरण की ऊर्जा प्रभावित होती है। माना जाता है कि इनसे ऑफिस का माहौल बाधित होता है और काम में मन नहीं लगता। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, ऑफिस बैग में सिर्फ ज़रूरी और सकारात्मक ऊर्जा देने वाली चीजें ही रखें।