Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी
ज्योतिष शास्त्र में पैरों का संबंध मीन राशि से माना गया है। वहीं शनि और राहु ग्रहों का प्रभाव भी पैरों और उनसे जुड़ी चीजों पर होता है। जब कोई व्यक्ति जूते या चप्पल पहनता है, तो यह ग्रह सक्रिय हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन से रंगों के जूते नहीं पहनने चाहिए?
यदि आपकी कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में है, तो हरे रंग के जूते पहनने से परहेज करें। अगर मंगल ग्रह प्रभावी है, तो लाल रंग के जूते टालना बेहतर होगा। पीले रंग के जूते-चप्पल बिल्कुल भी न पहनें। यह रंग बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान और शुभता का प्रतीक है। इसे पैरों में पहनना अनिष्टकारी माना जाता है और इससे जीवन में रुकावटें व आर्थिक तंगी आ सकती है।
Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के लिए ये है सबसे शुभ दिन, घर आती है सुख-समृद्धि
जूते-चप्पल पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- पहनने से पहले जूते-चप्पल को साफ कर लें।
- धूलभरे या गंदे जूते पहनने से अनावश्यक भागदौड़ बढ़ सकती है।
- इन्हें बेतरतीबी से इधर-उधर न फेंकें। हमेशा एक निश्चित और स्वच्छ स्थान पर रखें।
- जूते-चप्पलों को रसोई या पूजा स्थान के पास रखना अशुभ माना जाता है।
- बिस्तर के पास चप्पल रखने की आदत मानसिक बेचैनी का कारण बन सकती है।
- बेहतर होगा अगर जूतों के लिए एक स्थायी, स्वच्छ स्थान निर्धारित किया जाए, जिससे घर में स्थायित्व और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
सफेद रंग को सभी रंगों का संतुलन कहा जाता है। इसलिए सफेद जूते-चप्पल सभी के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ये किसी भी ग्रह पर नकारात्मक असर नहीं डालते। यथासंभव लाल, हरे, गुलाबी या बैंगनी रंग के जूते कम ही पहनें और पीले रंग से तो पूरी तरह बचें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Vastu Tips: घर बनवाते समय इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ख्याल, होगी सुख-शांति और बरकत
Vastu Tips: सोते समय इन चार चीजों को रखने से जीवन में आता है बदलाव, जानें इनके नाम