Vastu Tips For Gifts: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसे विज्ञान और कला का मिश्रण कहते हैं। इसमें भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन सहन के नियमों का उल्लेख है। आमतौर पर किसी भी नई वस्तु की खरीदारी, घर की संरचना व चीजों की व्यवस्था करने से पहले इसके नियमों का पालन किया जाता है। इतना ही नहीं किसी व्यक्ति विशेष को उपहार देने से पहले भी वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाता है। दरअसल, किसी खास अवसर पर प्रियजनों को उपहार देने की परंपरा सदियों पुरानी है। इससे रिश्तों में प्रेम और विश्वास का संचार होता है, साथ ही उपहार के जरिए व्यक्ति अपनी भावनाएं भी व्यक्त करता है। लेकिन कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी वस्तु को तोहफे में दे दिया जाता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा रिश्तों पर पड़ता है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को उपहार में नहीं देनी चाहिए।
{"_id":"681c8493ce63030b0c08fa8b","slug":"do-not-gift-these-things-to-anyone-relationships-may-break-know-vastu-tips-for-gifts-disprj-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें, रिश्तों में आती है खटास","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें, रिश्तों में आती है खटास
Thu, 08 May 2025 03:59 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 08 May 2025 03:59 PM IST
सार
आमतौर पर किसी भी नई वस्तु की खरीदारी, घर की संरचना व चीजों की व्यवस्था करने से पहले इसके नियमों का पालन किया जाता है। इतना ही नहीं किसी व्यक्ति विशेष को उपहार देने से पहले भी वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
Vastu Tips For Gifts
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vastu Tips For Gifts
- फोटो : Adobe
- आमतौर पर काले रंग की चीजें काफी आकर्षित और सुंदर दिखती हैं। लेकिन इस रंग की वस्तुएं उपहार में देना उचित नहीं है। वास्तु के मुताबिक किसी भी मित्र को काले रंग के वस्त्र, घड़ी और जूते-चप्पल नहीं देने चाहिए। यह रिश्तों में दूरियां ला सकता है।
Vastu Tips For Gifts
- फोटो : instagram
- परफ्यूम, जिसकी खुशबू सभी को महका देती है। हर किसी को इसे लगाना और खरीदना पसंद होता है। लेकिन परफ्यूम किसी को भेंट नहीं करना चाहिए। यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Gifts
- फोटो : freepik
- वास्तु के अनुसार किसी को पर्स उपहार में नहीं देना चाहिए। इसका नकारात्मक प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
- मोती जितना देखने में सुंदर होता है उतना पहनने के बाद इसकी खूबसूरती झलकती है। परंतु इसे आंसुओं का प्रतीक माना जाता है, इसलिए आप मोती किसी को भेंट न करें।
विज्ञापन
Vastu Tips For Gifts
- फोटो : freepik
- वास्तु के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उपहार में रुमाल नहीं देना चाहिए। इसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में खटास आ सकती हैं।
मोहिनी एकादशी पर चंद्रदेव बदलेंगे अपनी चाल , इन 2 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
Rajyog: कुंडली में गजकेसरी राजयोग बनने पर व्यक्ति बनता है धनवान और मिलती है प्रसिद्धि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।