फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: मनीप्लांट ही नहीं ये पौधे भी दूर करते हैं धन की समस्या, घर में लगाने से भर जाएगी तिजोरी

Sat, 14 Jun 2025 12:14 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार कुछ अन्य पौधे भी ऐसे हैं जो न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से लक्ष्मी जी की कृपा और जीवन में तरक्की भी लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा और कौन से ऐसे शुभ पौधे हैं, जो घर में बरकत लाते हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips For Financial Problems Plants Attract Wealth and Prosperity at Home
घर में बरकत लाते हैं ये शुभ पौधे - फोटो : Adobe Stock

Money Attracting Plants: घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि की बात आती है, तो अधिकतर लोग सबसे पहले मनी प्लांट के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार कुछ अन्य पौधे भी ऐसे हैं जो न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से लक्ष्मी जी की कृपा और जीवन में तरक्की भी लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा और कौन से ऐसे शुभ पौधे हैं, जो घर में बरकत लाते हैं।



घर में बरकत लाते हैं ये शुभ पौधे
जेड प्लांट
वास्तु में इस पौधे को धन आकर्षित करने वाला माना गया है। इसके मोटे, चमकदार और गोल पत्ते सिक्के जैसे दिखते हैं, जो समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक हैं। इसे घर या ऑफिस के मुख्य द्वार के पास पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी माना जाता है।

Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं

Vastu Tips For Financial Problems Plants Attract Wealth and Prosperity at Home
एलोवेरा - फोटो : freepik

एलोवेरा
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। यह पौधा वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे आंगन या बालकनी में रखने से शुभ फल मिलते हैं।

Vastu Tips: आपकी भी जेब में नहीं टिकता पैसा? करें पर्स से जुड़ा ये एक सरल उपाय

Vastu Tips For Financial Problems Plants Attract Wealth and Prosperity at Home
बांस का पौधा - फोटो : freepik.com

लकी बैम्बू (गुलबुल)
फेंगशुई में लकी बैम्बू को सौभाग्य, प्रेम और संतुलन का प्रतीक माना गया है। यह अक्सर कांच के बर्तन में पानी में रखा जाता है। इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Financial Problems Plants Attract Wealth and Prosperity at Home
केन प्लांट - फोटो : adobe stock

केन प्लांट
सौंदर्य और सकारात्मकता का प्रतीक यह पौधा कम रोशनी में भी पनप जाता है। इसे घर के कोनों या उन जगहों पर रखा जा सकता है जहां प्राकृतिक रोशनी कम हो। यह घर में समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप

विज्ञापन
Vastu Tips For Financial Problems Plants Attract Wealth and Prosperity at Home
जेड प्लांट - फोटो : adobe stock

जेड प्लांट
यह पौधा यदि घर की पूर्व दिशा में रखा जाए, तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। इसे व्यापारिक स्थानों पर भी अत्यधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि यह लक्ष्मी की कृपा दिलाने वाला माना जाता है।

Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed