Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र, भारतीय परंपरा का एक प्राचीन विज्ञान है, जो मुख्यतौर पर हमारे घर और आसपास की ऊर्जा को संतुलित करने पर केंद्रित है। सही वास्तु उपायों को अपनाने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुएं घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आइए ऐसी वस्तुओं और उपायों के बारे में जानते हैं।
Vastu Tips: घर में इन 7 चीजों को रखना होता है बहुत शुभ, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं कई फायदे
सही वास्तु उपायों को अपनाने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुएं घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आइए ऐसी वस्तुओं और उपायों के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंख को शुभ और पवित्र माना गया है। इसे पूजा स्थल पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
4. मछली का जोड़ा
मछलियों को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में एक्वेरियम रखना और उसमें मछली का जोड़ा रखना शुभ होता है। यह उपाय घर में शांति और समृद्धि लाता है।
हाथी को शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की सुरक्षा भी बढ़ती है।
6. तुलसी और अन्य पवित्र पौधे
तुलसी का पौधा घर में लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि भी बनी रहती है। पीपल और मौनी जैसे पौधों को भी शुभ माना गया है।
क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से नकारात्मकता समाप्त होती है और मनोबल बढ़ता है।
Vastu Tips: इन आसान वास्तु उपायों से घर में आएगा अपार धन, जानें वास्तु के सही नियम
इन बातों का भी रखें ध्यान
इसके अलावा हमें घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाकर घर में नई ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाया जा सकता है। घर में पेंट के लिए हल्के और शांत रंगों का उपयोग करें, क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। साथ ही नियमित ध्यान और योग करना चाहिए, जिससे मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु शास्त्र के इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मकता और समृद्धि का वातावरण बना सकते हैं। वास्तु उपाय करते समय दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में वस्तुओं को रखने से नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। यही वजह है कि किसी भी वास्तु परिवर्तन से पहले हमें उसके वास्तु नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।
Money plant Vastu Tips: बेडरूम में मनी प्लांट रखना सही है या गलत? यहां जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।