Vastu Tips: नमक के इन उपायों से दूर होगा वास्तु दोष, आर्थिक तंगी और गृह कलेश से मिलेगा छुटकारा
यदि मेहनत करने के बावजूद भी आपको आर्थिक स्थिरता नहीं मिल रही है, या दांपत्य जीवन में बार-बार विवाद हो रहा है, तो नमक के कुछ साधारण उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं नमक के कुछ कारगर उपाय जो वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक के उपाय
घर की सफाई करते समय पोंछे के पानी में 3 से 4 चुटकी नमक मिला लें। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और सकारात्मकता का संचार करता है।
Vastu Tips: इन आसान वास्तु उपायों से घर में आएगा अपार धन, जानें वास्तु के सही नियम
स्नान के पानी में नमक और हल्दी डालें
नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाएं। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इस उपाय को करने से यदि किसी ने टोना-टोटका किया हो, तो उसका असर भी खत्म हो जाता है।
Vastu Tips: नए साल पर इस तरह लगाएं तुलसी का पौधा, शुरुआत से ही बनी रहेगी बरकत
लक्ष्मी वास के लिए नमक का उपाय
घर में पांच अलग-अलग जार में नमक भरकर रखें। हर जार में 5 लौंग डालें। यह उपाय घर में धन और समृद्धि के प्रवाह को बनाए रखता है।
Horoscope 2025: 2025 में बजरंगबली चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य, हर जगह होगा लाभ
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय
एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक घोलें। इसे बेडरूम में रख दें। हर तीन दिन बाद पानी बदलें। इस उपाय को गुरुवार या शनिवार से शुरू करें। यह उपाय पति-पत्नी के बीच के विवाद और तनाव को कम करता है।
नमक के ये सरल उपाय घर में न केवल वास्तु दोष को दूर करते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक माहौल बनाते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।