फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Gate Doormat Color: घर के मेन गेट पर रखें इस रंग का डोरमैट, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Wed, 08 Jan 2025 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 07:14 AM IST
सार

DoorMat Color On Main Gate: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास हो तो आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर एक डोरमैट बिछानी चाहिए। यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर डोरमैट रखना चाहते हैं तो उसके रंग पर खास ध्यान दें। 

विज्ञापन
Lucky Doormat Colours on Main Gate according to vastu shastra in hindi
वास्तु टिप्स इन हिंदी - फोटो : amar ujala

Lucky Doormat Colours on Main Gate: सनातन धर्म में वस्तुओं को बनाने और उन्हें घर में लाने में वास्तु शास्त्र पर बहुत ध्यान दिया जाता है। इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित होता है, बल्कि सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी बढ़ती है। अगर आप घर के मुखयद्वार पर डोरमैट लगाना चाहते हैं तो उसके रंग पर विशेष ध्यान दें। यह रंग आपके जीवन को खुशियों से भर सकता है। आइए जानें डोरमैट का कौन सा रंग और कौन सी दिशा शुभ मानी जाती है।



Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Vastu Tips: भूलकर भी किसी से न लें ये चीजें, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल

29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Trending Videos
Lucky Doormat Colours on Main Gate according to vastu shastra in hindi
वास्तु टिप्स इन हिंदी - फोटो : adobe stock

दिशा के अनुसार रखें डोरमैट

  • यदि आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर खुलता है तो यह उन्नति के लिए बहुत अनुकूल माना जाता है। सूर्य पूर्व में उगता है और हमें नई ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास देता है। इसलिए इस दिशा में बरगंडी या भूरे रंग का डोरमैट रखना उचित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंग समृद्धि, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
Lucky Doormat Colours on Main Gate according to vastu shastra in hindi
वास्तु टिप्स इन हिंदी - फोटो : adobe stock
  • जिन लोगों का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर हो उन्हें वहां लाल रंग का पायदान या डोरमैट रखना चाहिए। यह रंग घर में सफलता, प्रगति और आत्मविश्वास लाने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि तत्व से है, जिसका स्वामी मंगल है और जिसका रंग लाल है। इसलिए लाल रंग की डोरमैट  को दक्षिण दिशा की ओर रखना उपयोगी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Doormat Colours on Main Gate according to vastu shastra in hindi
वास्तु टिप्स इन हिंदी - फोटो : adobe stock
  • यदि आपके घर का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में है, तो ऐसा कहा जाता है कि वहां नीले रंग का डोरमैट सौभाग्य लाता है। इसका कारण यह है कि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को जल तत्व का प्रतीक माना गया है। यह दिशा बुध के प्रभाव में भी होती है। ऐसे में अपने घर के प्रवेश द्वार पर नेवी ब्लू या नीले रंग की डोरमैट रखने से आपके काम या व्यवसाय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Lucky Doormat Colours on Main Gate according to vastu shastra in hindi
वास्तु टिप्स इन हिंदी - फोटो : adobe stock

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • घर में डोरमैट या पायदान का होना बहुत जरूरी माना जाता है। हालांकि आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए डोरमैट का आकार दरवाजे के आकार से मेल खाना चाहिए। 
  • यह बहुत बड़ा या बहुत छोटा नहीं होना चाहिए।  
  • धूल को दूर रखने के लिए आपको इसे हर दूसरे दिन साफ करना चाहिए। 
  • यदि आपका डोरमैट पुराना हो गया है, तो आपको कुछ समय बाद इसे बदलना चाहिए। 
  • अन्यथा गंदे और पुराने कालीन नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेते हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed