फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money plant Vastu Tips: बेडरूम में मनी प्लांट रखना सही है या गलत? यहां जानें वास्तु नियम

Wed, 01 Jan 2025 07:51 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 01 Jan 2025 07:51 AM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और नियमों के साथ लगाने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Money plant Vastu Rules in hindi can we keep money plant in bedroom as per vastu disprj
क्या बेडरूम में मनी प्लांट लगाना सही है? - फोटो : Amar Ujala
Money plant Vastu Niyam In Hindi: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा न केवल घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है, बल्कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और नियमों के साथ लगाने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। कई बार लोग मनी प्लांट को अपने बेडरूम में भी लगा लेते हैं, लेकिन क्या यह वास्तु के नियमों के अनुसार सही है? ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, आइए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार क्या बेडरूम में मनी प्लांट रखना सही है या गलत....

 

Vastu Tips for New Year 2025: नए साल से पहले अपनाएं ये खास वास्तु उपाय, खुशहाल और धनवान रहेंगे पूरे साल

Vastu Tips: नमक के इन उपायों से दूर होगा वास्तु दोष, आर्थिक तंगी और गृह कलेश से मिलेगा छुटकारा

 

Money plant Vastu Rules in hindi can we keep money plant in bedroom as per vastu disprj
क्या बेडरूम में मनी प्लांट लगाना सही है? - फोटो : Adobe Stock
क्या बेडरूम में मनी प्लांट लगाना सही है?
कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या मनी प्लांट को बेडरूम में रखा जा सकता है? इसका उत्तर है, हां। बेडरूम में वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाने की अनुमति है, लेकिन इसे सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को बेडरूम में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा भगवान लक्ष्मी और अग्नि देवता की दिशा है, जो आर्थिक समृद्धि और रिश्तों में मजबूती का प्रतीक मानी जाती है।
 

Vastu Tips: 2025 से पहले होना चाहते हैं कर्ज मुक्त? अपनाएं ये वास्तु के अचूक उपाय

Money plant Vastu Rules in hindi can we keep money plant in bedroom as per vastu disprj
मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock
बेडरूम में मनी प्लांट लगाने के लाभ
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाने से कई तरह के लाभ होते हैं। वहीं यदि बेडरूम में मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाए, तो यह पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता लाता है। साथ ही यह घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर करता है। माना जाता है कि इस पौधे में धन को अपनी ओर खींचने की क्षमता होती है। इससे न केवल आर्थिक समस्या दूर होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Money plant Vastu Rules in hindi can we keep money plant in bedroom as per vastu disprj
मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock
मनी प्लांट लगाने के महत्वपूर्ण नियम
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। पति-पत्नी के बीच यदि तनाव रहता है, तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में मनी प्लांट रखने से संबंधों में सुधार होता हैं।
  • मनी प्लांट को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे कांच या मिट्टी के गमले में लगाना चाहिए। वहीं नीले या हरे रंग के कांच के गमले में इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Money plant Vastu Rules in hindi can we keep money plant in bedroom as per vastu disprj
मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock
सही तरीके से मनी प्लांट का रोपण और देखभाल करने से घर में धन, शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। यह केवल एक सजावटी पौधा नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि का स्रोत माना गया है। इसलिए, इसे सही दिशा और विधि से लगाने पर यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed