Money Plant Lagane Ka Shubh Din: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद शुभ माना जाता है। इन्हें घर में लगाने से धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मनी प्लांट भी इन्हीं में से एक है, जिसे घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी को मनी प्लांट अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को कब और किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे।
Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के लिए ये है सबसे शुभ दिन, घर आती है सुख-समृद्धि
आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को कब और किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी प्लांट लगाने के लिए शुभ दिन
यदि आप अपने घर में मनी प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। शुक्रवार देवी लक्ष्मी का दिन होता है, जो धन और वैभव की देवी हैं। इस दिन मनी प्लांट लगाने से घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है।
मनी प्लांट से जुड़े नियम
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को विशेष महत्व दिया गया है। इसे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला पौधा माना गया है। मनी प्लांट को हमेशा बाजार से खरीदकर ही लाना चाहिए। इसे कभी भी मांग कर या चुरा कर नहीं लगाना चाहिए। पौधा लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रक्रिया को न देखे, अन्यथा इसका पूरा शुभ फल प्राप्त नहीं होता।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
मनी प्लांट को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है, जो विघ्नहर्ता हैं। यहां पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और धन वृद्धि होती है।
Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की
मनी प्लांट लगाने की विधि
जब भी मनी प्लांट घर में लगाएं, तो सबसे पहले पौधे को देवी लक्ष्मी के समक्ष रखकर उनका आशीर्वाद लें। इसके बाद इसे किसी सुंदर गमले या कांच की बोतल में स्थापित करें। इस विधि से मनी प्लांट लगाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर गलती से भी न करें भोजन, हो सकती है हानि
Vastu Tips for Gift: गिफ्ट में इन चीजों का मिलना माना जाता है बहुत ही शुभ, होने लगती है तरक्की
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।