फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: सोते समय इन चार चीजों को रखने से जीवन में आता है बदलाव, जानें इनके नाम

Wed, 14 May 2025 12:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 May 2025 12:58 PM IST
सार

कुछ लोग अपने सिरहाने कुछ खास वस्तुएं रखते हैं, जो उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोते समय सिरहाने रखी कुछ चीजें आपके घर की बरकत को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips For Sleeping Keep These Things Bring Positive Changes in Life Know  Details in Hindi
Vastu Tips For Sleeping - फोटो : adobe stock

Vastu Tips For Sleeping: आमतौर पर सोते समय हर कोई अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखता है। इससे एक अच्छी नींद के साथ-साथ उस स्थान पर सकारात्मकता भी बनी रहती हैं। इस दौरान कुछ लोग अपने सिरहाने कुछ खास वस्तुएं भी रखते हैं, जो उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिरहाने रखी कुछ चीजें घर की बरकत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, सोते समय सिरहाने मोबाइल को रखना एक सामान्य आदत है। हालांकि वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। कहते हैं कि सोते समय अपने पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में सिरहाने हरी इलायची, सौंफ व हल्दी की गांठ रखने की सलाह दी जाती हैं, इससे बुरे सपनों का आना बंद होता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सोते समय सिरहाने क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।


Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Vastu Tips For Sleeping Keep These Things Bring Positive Changes in Life Know  Details in Hindi
Vastu Tips For Sleeping - फोटो : freepik
सोते समय सिरहाने रखें ये चार खास चीजें
 
  • वास्तु के मुताबिक सोते समय यदि खुशबूदार फूलों को अपने पास रखा जाए, तो यह शुभ होता है। मान्यता है कि फूलों की खूशबू एक अच्छी नींद और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा लेकर आती हैं।
Vastu Tips For Sleeping Keep These Things Bring Positive Changes in Life Know  Details in Hindi
Vastu Tips For Sleeping - फोटो : Adobe Stock
  • आमतौर पर सोते समय हर व्यक्ति अपने सिरहाने पानी रखता है। लेकिन अगर आप इस पानी को एक तांबे के लोटे में भरकर रखते हैं, तो यह लाभकारी हो सकता है। वास्तु के अनुसार तांबे के लोटे में जल रखने से सेहत में चल रही परेशानियों को दूर होती हैं।
 

Vastu Tips For Sleeping Direction: वास्तु नियम के अनुसार किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Sleeping Keep These Things Bring Positive Changes in Life Know  Details in Hindi
Vastu Tips For Sleeping - फोटो : adobe stock
  • वास्तु के अनुसार आप सिरहाने धार्मिक किताबें भी रख सकते हैं। इससे जीवन में खुशहाली और बुरी नजर से बचाव होता है।
  • अगर आपको डरावने सपने आते हैं, तो सिरहाने लोहे का सामान रखना उचित होता है। इसके प्रभाव से आसपास मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
Vastu Tips For Sleeping Keep These Things Bring Positive Changes in Life Know  Details in Hindi
Vastu Tips For Sleeping - फोटो : Adobe Stock
सिरहाने इन चीजों को रखने से बचें
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान 
  • चमड़े से बनी वस्तुएं
  • दवाइयां
  • खाली पर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed