फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर बनवाते समय इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ख्याल, होगी सुख-शांति और बरकत

Sat, 17 May 2025 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 17 May 2025 12:17 PM IST
सार

घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के सदस्यों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For New Home Keep These Vastu Rules in Mind While Building New House in Hindi
घर बनवाते समय इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ख्याल - फोटो : freepik

Vastu Tips For New Home In Hindi: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। घर बनवाते समय इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार पारिवारिक कलह और घर में नकारात्मक ऊर्जा का एक कारण वास्तु दोष भी होता है। ऐसे में यदि वास्तु के अनुसार निर्धारित नियमों को ध्यान में रखते हुए घर का निर्माण कराया जाए, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के सदस्यों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये होना चाहिए बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग, बुद्धि में होती है वृद्धि
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना चाहिए पानी का मटका, जीवन में मिलेगी सफलता

Vastu Tips For New Home Keep These Vastu Rules in Mind While Building New House in Hindi
शेरमुखी घर - फोटो : adobe stock

शेरमुखी घर
वास्तु शास्त्र में शेरमुखी घरों को अशुभ माना गया है। शेरमुखी घर वे होते हैं जो सामने से चौड़े और पीछे से संकरे होते हैं। माना जाता है कि ऐसे घरों में रहने वालों को अक्सर आर्थिक कठिनाइयों और पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में ये आकार कार्यालयों या व्यवसायिक स्थलों के लिए ठीक माने जाते हैं, लेकिन निवास स्थान के रूप में इन्हें सही नहीं माना जाता।

Vastu Tips For New Home Keep These Vastu Rules in Mind While Building New House in Hindi
त्रिकोणीय जमीन पर घर - फोटो : Amar Ujala

त्रिकोणीय जमीन पर घर
अगर किसी त्रिकोणाकार प्लॉट पर घर बनाया जाए, तो उसमें वास्तु दोष की संभावना अधिक होती है। ऐसा घर न केवल आर्थिक समस्याओं को आमंत्रित करता है, बल्कि वहां निरंतर अशांति का वातावरण भी बना रहता है। इसलिए विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि त्रिकोणीय आकार की भूमि पर घर बनाने से बचना चाहिए।

Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For New Home Keep These Vastu Rules in Mind While Building New House in Hindi
दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार  - फोटो : adobe stock

दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार 
घर का मुख्य द्वार किस दिशा में है, यह भी वास्तु के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण होता है। विशेष रूप से अगर घर का गेट दक्षिण दिशा में है, तो यह वास्तु के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता। 

Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर गलती से भी न करें भोजन, हो सकती है हानि

विज्ञापन
Vastu Tips For New Home Keep These Vastu Rules in Mind While Building New House in Hindi
Vastu Tips - फोटो : freepik

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में प्रवेश द्वार होने से घर के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। घर को एक शांत, सकारात्मक और सुखद स्थान बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed