Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: इस दिशा में रखें बांस का पौधा, घर आएगी सुख समृद्धि

Wed, 30 Apr 2025 12:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:23 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों में ही बांस को शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि बांस का पौधा उचित दिशा में रखा जाए, तो यह सौभाग्य प्रदान करता है। आइए जानते हैं बांस के पौधे को रखने के लिए सही दिशा कौन सी है...

विज्ञापन
vastu tips for bamboo plant lucky bamboo planting instructions best direction to place lucky bamboo
इन दिशाओं में रखें बांस का पौधा - फोटो : freepik.com

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। इन्हीं में से एक हैं बांस का पौधा। बांस का पौधा न केवल आपके घर या ऑफिस की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह एक शक्तिशाली ऊर्जा स्रोत के रूप में भी कार्य करता है, जो वातावरण में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यदि इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में रखा जाए, तो यह विशेष लाभ प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों में ही बांस को शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि बांस का पौधा उचित दिशा में रखा जाए, तो यह सौभाग्य प्रदान करता है। 


Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के लिए ये है सबसे शुभ दिन, घर आती है सुख-समृद्धि

Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये होना चाहिए बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग, बुद्धि में होती है वृद्धि

Trending Videos
vastu tips for bamboo plant lucky bamboo planting instructions best direction to place lucky bamboo
दक्षिण-पूर्व दिशा - फोटो : Free Pic

इन दिशाओं में रखें बांस का पौधा
दक्षिण-पूर्व दिशा

यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। यहां बांस का पौधा रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन का प्रवाह बना रहता है। इसे हरे, पीले या सुनहरे रंग के गमले में रखना और चारों ओर लाल रिबन बांधना बेहद शुभ माना जाता है। 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना चाहिए पानी का मटका, जीवन में मिलेगी सफलता
 

vastu tips for bamboo plant lucky bamboo planting instructions best direction to place lucky bamboo
पूर्व दिशा - फोटो : adobe stock

पूर्व दिशा
पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। बांस का खोखला तना खुलापन और बेहतर संवाद का प्रतीक माना जाता है, जिससे ऊर्जा का प्रवाह सुचारू रहता है। इस दिशा में बांस रखने से मानसिक शांति और सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for bamboo plant lucky bamboo planting instructions best direction to place lucky bamboo
उत्तर दिशा - फोटो : freepik

उत्तर दिशा
यह दिशा करियर ग्रोथ और उन्नति से जुड़ी मानी जाती है। इस दिशा में बांस का पौधा रखने से सफलता की दिशा में तेजी से प्रगति होती है और साथ ही सुख-समृद्धि भी आकर्षित होती है। विशेष रूप से ऑफिस के उत्तर दिशा में इसे रखना फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन
vastu tips for bamboo plant lucky bamboo planting instructions best direction to place lucky bamboo
उत्तर-पूर्व दिशा - फोटो : adobe stock

उत्तर-पूर्व दिशा
यह दिशा स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन से संबंधित है। यदि बांस के पौधे को कांच के बर्तन में सफेद कंकड़ और पानी के साथ इस दिशा में रखा जाए, तो यह सकारात्मक और शांत ऊर्जा का संचार करता है, जो शारीरिक व मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है।

Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed