सोमवार, 21 दिसंबर 2020 को ज्योतिष और खगोलशास्त्र के नजरिए से बड़ी घटना होने जा रही है। आज रात सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह एक दूसरे के बेहद करीब होंगे। खगोलशास्त्र के नजरिए आज की रात बहुत ही खास है। ये दोनों ग्रह एक दूसरे से मात्र 0.1 डिग्री की दूरी पर आ जाएंगे। खगोल विज्ञान में इस घटना को ग्रेट कंजक्शन का नाम दिया गया है। साथ ही आज साल की सबसे लंबी रात भी होगी। ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना हर 20 साल में होती है जब गुरु और शनि दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन इस बार इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी सिर्फ 0.1 डिग्री होगी। यह सब करीब 400 वर्षों बाद हो रहा है। ऐसा महासंयोग साल 1623 में बना था जब ये यह दोनों ग्रह बहुत करीब थे। आज की घटना के बाद ऐसा दोबारा अब 2080 में होगा जब इस तरह से गुरु और शनि इतने करीब आएंगे।
गुरु शनि की दुर्लभ खगोलीय घटना, सभी राशियों पर कैसा प्रभाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से दशम भाव में गुरु -शनि की युति शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगी। रोजगार की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हों तो वह भी सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
वृषभ राशि
राशि से भाग्य भाव में और शनि की युति भाग्य उन्नति का कारण बनेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा पर विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। व्यापारी वर्ग के लिए यह युति और अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
राशि से अष्टम भाव में गुरु और शनि की युति स्वास्थ्य विशेषकर के जोड़ों में दर्द, गैस ह्रदय तथा पेट संबंधी विकार से परेशान कर सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाएंगी। आपके लिए किसी न किसी तरह से बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। बहुत दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महंगी वस्तुओं का क्रय भी करेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में गुरु और शनि की युति आपके लिए अति शुभ फलकारक रहेगी, क्योंकि यहां पर शनि का दुष्प्रभाव आपके लिए कम हो जाएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार की विभागों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए यह युति बेहतरीन सफलता दायक रहेगी इसलिए व्यापार में और समय लगाएं।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021